• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या, हमला करने वाला ASI अरेस्ट

Writer D by Writer D
29/01/2023
in Main Slider, ओडिशा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Naba Das

Naba Das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Naba Das) की मौत हो गई है। उन्हें रविवार को  कार्यक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी ने ही गोली मार दी थी जिसके बाद राजधानी भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

कैसे हुआ हमला

दरअसल मंत्री नब दास (Naba Das)झारसुगुड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंत्री जब रास्ते में अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने अपनी रिवॉल्वर से उन पर फायरिंग कर दी। ये पूरी घटना झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हुई।

यह तस्वीर ASI गोपालदास की है, जिसने स्वास्थ्य मंत्री पर गोलियां चलाईं।

आरोपी पुलिसकर्मी गोपाल दास गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें नब दास के सीने से खून बहता हुआ दिख रहा है।

डॉक्टर अंतिम वक्त तक करते रहे कोशिश

मंत्री की मौत पर अपोलो अस्पताल की तरफ से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया कि स्वास्थ्य मंत्री को सीने में बाएं तरफ गोली लगी थी। यहां अपोलो में डॉ. देबाशीष नायक के नेतृत्व में डॉक्टर्स की एक टीम ने तुरंत इलाज किया और उनका ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन करने पर पाया गया कि एक ही गोली शरीर में घुसी और निकल गई, जिससे हार्ट और बाएं लंग्स में नुकसान पहुंचा। बेहद ज्यादा इंटरनल ब्लीडिंग हुई। डॉक्टर्स ने आगे कहा- मंत्री के हार्ट की पंपिंग में सुधार के लिए जरूरी इलाज किया गया। उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

CID ने शुरू की हत्या की जांच

घटना की जांच CID क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। जांच टीम ने ब्रजराजनगर थाना (जिला झारसुगुड़ा) से केस अपने हाथ में ले लिया है। टीम में साइबर एक्सपर्ट, बैलिस्टिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच के अफसरों समेत सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

टीम का नेतृत्व डीएसपी रमेश डोरा ओपीएस कर रहे हैं। वो जांच तुरंत शुरू करने के लिए एक विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए झारसुगुड़ा पहुंचे हैं। बाद में बलास्टिक्स एक्सपर्ट के साथ टीम के अन्य सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रमेश डोरा के साथ CID क्राइम ब्रांच के ADGP अरुण बोथरा (IPS) भी व्यक्तिगत रूप से जांच का सुपरविजन और मॉनिटरिंग करने के लिए मौके पर गए हैं। पुलिस ने इस मामले में U/S 307 IPC  R/W  27 Arms Act के तहत केस दर्ज किया है।

Tags: Naba Das murderedNational newsodisha newsorrisa news
Previous Post

MLC चुनाव के लिए 30 जनवरी को तीन जिलों में मतदान

Next Post

बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को रौंद कर भारत बना विश्व विजेता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
बिहार

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

06/11/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

06/11/2025
CM Dhami inaugurated the “Jan Van Mahotsav”
राजनीति

प्रकृति संरक्षण हमारे संस्कारों में है निहित: मुख्यमंत्री

06/11/2025
Next Post
Women's Under-19 World Cup

बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को रौंद कर भारत बना विश्व विजेता

यह भी पढ़ें

CM Samuhik Vivah Yojna

गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

15/10/2022
'Khatron Ke Khiladi' season 11,

 ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 की शूटिंग खत्म कर 45 दिन बाद सितारे लौटेंगे घर

21/06/2021
Devki Nandan Thakur

भव्य-दिव्य महाकुम्भ के लिए सीएम योगी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम : देवकी नंदन ठाकुर

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version