• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंगापुर के बाद अब इस देश ने किया भारतीय मसालों को बैन, उत्पादों में कीटनाशक मिलने का दावा

Writer D by Writer D
22/04/2024
in Business
0
MDH-Everest Spices

MDH-Everest Spices

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हांगकांग सरकार ने भारत के मशहूर मसाला ब्रांड्स एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड (MDH Private Limited) और एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Everest Food Products Pvt Ltd) के चार उत्पादों की बिक्री को बैन कर दिया है। हांगकांग सरकार का दावा है कि जांच में इन मसालों में कीटनाशक पाया गया है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। हांगकांग सरकार ने मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे पहले सिंगापुर की सरकार ने भी भारतीय मसाला ब्रांड्स पर रोक लगा दी थी।

हांगकांग ने इन उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

हांगकांग के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी विभाग ने बताया है कि कई मसाला उत्पादों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड मिला पाया गया है। हांगकांग की सरकार ने लोगों से इन उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की है और साथ ही इन उत्पादों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया।

जिन मसालों पर रोक लगाई गई है, उनमें एमडीएच का उत्पाद मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिक्स मसाला पाउडर और करी पाउडर मिक्स मसाला और एवरेस्ट का उत्पाद फिश करी मसाला शामिल है। हांगकांग की सरकार ने इन उत्पादों के आयात पर रोक लगाने और तुरंत उन्हें दुकानों में बिक्री की जगह से हटाने के निर्देश के साथ ही पहले से मौजूद उत्पादों को वापस भेजने का निर्देश दिया था।

सिंगापुर ने भी लगाया था बैन

हांगकांग सरकार  के अधिकारियों ने रुटीन फूड सर्विलांस के दौरान तीन रिटेल दुकानों से इन मसालों के सैंपल लिए थे। इन सैंपल्स की जांच में ही इनमें कीटनाशक एथीलीन ऑक्साइड (Ethylene Oxide) के होने का दावा किया गया। कैंसर पर रिसर्च करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि एथीलीन ऑक्साइड (Ethylene Oxide) इंसानों में कैंसर का कारण बन सकता है।

एवरेस्ट ‘फिश करी मसाले’ पर उठे सवाल, सिंगापुर ने लगाया ये गंभीर आरोप

हांगकांग  सरकार ने बताया है कि उनके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 50 हजार डॉलर का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। हाल ही में सिंगापुर की फूड एजेंसी ने भी एवरेस्ट के फिश करी मसाला में कीटनाशक होने का दावा करते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiEverest Fish Curry MasalaMDH Masaala
Previous Post

सोमवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां, शिव जी हो जाएंगे नाराज

Next Post

‘मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं।…,’ केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुप्रिडेंटेंट को लिखी चिट्ठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gig Workers
Main Slider

गिग वर्कर्स की आज महाहड़ताल, जानें कब से कब तक बंद रहेंगी सेवाएं

16/05/2026
Inome Tax
Business

शुरू हुई टैक्स फाइलिंग, डिपार्टमेंट ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 के यूटिलिटी फॉर्म

15/05/2026
share market
Business

शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले

15/05/2026
petrol-diesel
Business

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, इतने रूपए का हुआ इजाफा

15/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 140 अंक उछला

14/05/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

'मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं।...,' केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुप्रिडेंटेंट को लिखी चिट्ठी

यह भी पढ़ें

यूपी में 24 घंटे में रिकार्ड 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति : अवस्थी

11/05/2021
chhath puja

सूर्य उपासना का पर्व छठ कल से प्रारंभ, तैयारियों में जुटे लोग

17/11/2020
susheel modi

सुशील मोदी ने कांग्रेस से पूछा- राजीव गांधी के 5700 करोड़ के बिहार पैकेज का क्या हुआ

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version