• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Writer D by Writer D
01/11/2025
in Business, Main Slider
0
New rules from November 1

New rules from November 1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महीने की पहली तारीख की तरह आज 1 नवंबर (1st November) 2025 से देश में रुपये-पैसों से जुड़े कई अहम नियम और पॉलिसी अपडेट लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पड़ने वाला है। इन बदलावों में एलजीपी गैस सिलेन्डर के दाम, बैंक खातों व लॉकर के नॉमिनेशन नियम, आधार अपडेट, फास्टैग और जीएसटी रजिस्ट्रेशन समेत कई चीजों से जुड़े नियम शामिल हैं।

1- कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

आज 1 नवंबर (November)  2025 से 19 kg वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 6.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 6.50 रुपए घटकर 1694 रुपए हो गई है। पहले ये ₹1700.50 में मिल रहा था। दिल्ली में यह अब 1590.50 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 1595.50 रुपये थी। चेन्नई में यह अब 4.50 रुपए सस्ता होकर 1750 रुपए में मिलेगा। मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 5 रुपये सस्ता होकर 1542.00 में मिल रहा है।

2- बैंक खातों में बनाए जा सकेंगे 4 नॉमिनी

आज 1 नवंबर (November) 2025 से बैंकों के डिपॉजिट अकाउंट्स और बैंक लॉकरों में एक बड़ा बदलाव लागू होगा। जिसके तहत अकाउंट होल्डर्स एक के बजाय 4 तक नॉमिनी बनाए जा सकेंगे। लोग साइमल्टेनियस या सक्सेसिव तरीके से 4 तक लोगों को अपने डिपॉजिट अकाउंट्स और बैंक लॉकरों के नॉमिनी बना सकेंगे। साइमल्टेनियस नॉमिनेशन में अकाउंट होल्डर्स 4 तक नॉमिनी बनाने के साथ यह भी बता सकते हैं कि हर नॉमिनी को वे कितना हिस्सा देना चाहते हैं। वहीं, सक्सेसिव नॉमिनेशन में भी 4 तक नॉमिनी बनाए जा सकेंगे, लेकिन इस मामले में अकाउंट होल्डर्स के जीवित न होने पर पहले नंबर वाले नॉमिनी को संपत्ति ट्रांसफर की जाएगी। उसके न रहने पर दूसरे और इसी तरह क्रमवार ढंग से बात आगे बढ़ेगी। हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि नॉमिनी जरूरी नहीं है कि कानूनी वारिस (Legal Heir) भी हो।

3- आधार अपडेट के नियमों में बदलाव

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए की फीस माफ कर दी है। ये एक साल तक फ्री रहेगी। वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपए फीस है। फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए फीस लगेगी। बिना कोई दस्तावेज़ जमा किए पता, जन्मतिथि या नाम भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

4- फास्टैग के दो नए नियमों में बदलाव

जिन वाहनों के फास्टैग में अभी तक जरूरी नो योर व्हीकल (KYV) वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, वो डीएक्टिवेट हो सकते हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रोसेस को आसान बना दिया है और तुरंत सर्विस सस्पेंड किए बिना कंप्लायंस सुनिश्चित करने के लिए जारी करने वाले बैंकों से रिमाइंडर के साथ एक ग्रेस पीरियड दे रहा है। ताकि सर्विस तुरंत बंद न हो। इसके अलावा, यूजर्स को KYV के लिए सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी। अब साइड फोटो की जरूरत नहीं है। इससे वेरिफिकेशन प्रोसेस आसान होगा।

दूसरी तरफ, फास्टैग से जुड़ा दूसरा बदलाव नया टोल पेनल्टी सिस्टम 15 नवंबर 2025 से लागू हो रहा है। फास्टैग के बिना गाड़ियों के लिए UPI से पेमेंट करने वालों को 1.25 गुना स्टैंडर्ड टोल फीस देनी पड़ेगी। जबकि कैश पेमेंट पर पहले की तरह दोगुना चार्ज लगेगा।

5- जीएसटी रजिस्ट्रेशन से जुड़ा नियम

आज 1 नवंबर 2025 से सरल जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो तरह के मामलों में तीन वर्किंग डे के भीतर ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन (Automatic Registration) मिल जाएगा। एक तरह के आवेदक वे होंगे, जिन्हें डेटा एनालिसिस (Data Analysis) के आधार पर सिस्टम आइडेंटिफाई करेगा। दूसरे वे होंगे, जो सेल्फ असेसमेंट (Self Assessment) करेंगे उनकी आउटपुट टैक्स लायबिलिटी ढाई लाख प्रति महीने से ज्यादा नहीं होगी।

Tags: 1st Novemberrules change
Previous Post

तुलसी विवाह में शामिल करें ये खास सामग्री, नहीं तो अधूरी रह जाएगी पूजा

Next Post

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
CM Yogi addresses grievances of 200 people at Janata Darshan

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

झूठ बोलने और नफरत फैलाने वाली पार्टी है भाजपा : अखिलेश

20/01/2021
Black Neck

काली गर्दन पर ये टिप्स आजमाते ही चमक जाएगी

28/08/2026
corona death

अपर जिला जज की कोरोना से निधन, टीएमयू अस्पताल में चल रहा था इलाज

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version