• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महीने के पहले दिन सोना फिसला, चांदी ने लगाई छलांग

Writer D by Writer D
01/11/2025
in Business, Main Slider
0
Gold

Gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

1 नवंबर को भारत में सोने (Gold) की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिवाली के बाद से लगातार उतार-चढ़ाव के बीच यह पहली बार है जब कीमतों में स्पष्ट कमी देखी गई। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सभी श्रेणियों में दाम गिरे हैं। वहीं, चांदी ने इस दिन बढ़त दर्ज की, जिससे निवेशकों के लिए मिश्रित संकेत मिले।

24 कैरेट सोना (Gold) 

24 कैरेट सोना, जिसे सबसे शुद्ध माना जाता है, की कीमतों में गिरावट देखी गई। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 280 रुपये घटकर ₹1,23,000 पर आ गया, जबकि 100 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹2,800 गिरकर ₹12,30,000 रह गई। छोटे वजन वाले विकल्पों में भी गिरावट दिखी। 8 ग्राम सोना ₹224 घटकर ₹98,400 और 1 ग्राम सोना ₹28 घटकर ₹12,300 पर पहुंच गया।

22 कैरेट सोना (Gold) 

22 कैरेट सोना, जो ज्यादातर गहनों में इस्तेमाल होता है, उसकी कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम सोना अब ₹1,12,750 में बिक रहा है, जो पहले से ₹250 कम है। 100 ग्राम का भाव ₹2,500 घटकर ₹11,27,500 रहा। इसी तरह 8 ग्राम सोना ₹200 घटकर ₹90,200 और 1 ग्राम सोना ₹25 घटकर ₹11,275 पर पहुंच गया।

18 कैरेट सोना (Gold)

18 कैरेट सोना, जो हल्के और डिजाइनर गहनों में प्रयोग किया जाता है, उसके दामों में भी कमी आई। 10 ग्राम सोना ₹92,250 पर आ गया, जो ₹210 कम है, जबकि 100 ग्राम सोना ₹9,22,500 पर पहुंचा। 8 ग्राम और 1 ग्राम सोने की कीमत क्रमशः ₹73,800 और ₹9,225 रही।

चांदी में उछाल

जहां सोने (Gold) में गिरावट आई, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। 1 किलो चांदी ₹1,000 बढ़कर ₹1,52,000 तक पहुंच गई। छोटे यूनिट्स में भी बढ़त दिखी। 100 ग्राम चांदी ₹15,200, 10 ग्राम ₹1,520, 8 ग्राम ₹1,216 और 1 ग्राम ₹152 तक पहुंच गया।

MCX पर सोना-चांदी की स्थिति

31 अक्टूबर को बाजार बंद होने पर, दिसंबर डिलीवरी वाले एमसीएक्स सोने के कॉन्ट्रैक्ट में ₹224 (0।18%) की गिरावट आई और यह ₹1,21,284 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं MCX चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में ₹112 (0।08%) की बढ़त दर्ज की गई, जो ₹1,48,399 प्रति किलो पर बंद हुआ।

Tags: Gold Pricegold rate
Previous Post

बिहार का मान बढ़ा! नीतीश कुमार का भावुक संदेश वायरल

Next Post

एकादशी के दिन वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
9 devotees killed in stampede at Venkateswara Temple

एकादशी के दिन वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

यह भी पढ़ें

jp nadda

योगीराज में आजम-मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी जेल में खेल रहे है गिल्ली-डंडा : जेपी नड्डा

23/02/2022
SP leader demanded flower shower on Namazis

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा

29/01/2025
Seema Dev

बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, इस बड़ी बीमारी से थी पीड़ित

24/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version