• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिसके साथ अल्लाह है, उसे कोई नहीं रोक सकता… हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव

Writer D by Writer D
06/12/2025
in पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Humayun Kabir

Humayun Kabir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुर्शिदाबाद: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने शनिवार को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए नींव का पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि कोई बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की एक ईंट भी नहीं हटा सकता, क्योंकि बंगाल की 37 प्रतिशत मुस्लिम आबादी इसे हर हाल में बनाएगी। कबीर ने संविधान के अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि मंदिर या गिरजाघर बनाने की तरह ही मस्जिद बनाना भी उनका हक है। सभा को संबोधित करते हुए कबीर ने कहा कि मैं कुछ भी असंवैधानिक नहीं कर रहा हूं। कोई भी मंदिर बना सकता है, कोई भी चर्च बना सकता है, मैं मस्जिद बनाऊंगा।’

जिसके साथ अल्लाह है, उसे कोई नहीं रोक सकता’

हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने कहा कि कहा जा रहा है कि हम बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) नहीं बना सकते। कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला दिया था कि हिंदुओं ने बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) को तोड़ा था। हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वहां मंदिर बनाने का फैसला हुआ। अब हम देख रहे हैं कि सागरदीघी में भी कोई राम मंदिर की नींव रख रहा है। लेकिन संविधान हमें मस्जिद बनाने की इजाजत देता है।’

कबीर ने कानूनी चुनौतियों पर कहा कि ये उन्हें रोक नहीं सकतीं। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘मेरे खिलाफ 5 केस दर्ज हो चुके हैं, लेकिन जिसके साथ अल्लाह है, उसे कोई नहीं रोक सकता। अदालत ने भी साफ कहा है कि भारत के संविधान में लिखा है कि कोई मस्जिद बना सकता है, यह एक हक है।’

किसी में हिम्मत है, तो मुर्शिदाबाद आकर दिखाए

हुमायूं कबीर ने कहा कि बंगाल में 4 करोड़ मुस्लिम हैं। क्या उन्हें बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) बनाने का हक नहीं है? मुझे धमकियां मिली हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। अगर किसी में हिम्मत है, तो मुर्शिदाबाद आकर दिखाए। मस्जिद के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें अस्पताल, गेस्टहाउस और मीटिंग हॉल भी शामिल होंगे। यह मुसलमानों का वादा है, बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) बनेगी, बनेगी, बनेगी।’ उधर, BJP ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर राज्य में धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही हैं।

BJP ने कहा कि यह कदम धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक है और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की चुप्पी से राज्य में अस्थिरता का खतरा बढ़ सकता है।

Tags: Humayun Kabir
Previous Post

एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी के युग में पीआर का दायित्व और बढ़ा – राज्यपाल

Next Post

सांसद डा. नरेश बंसल के सौजन्य से आयोजित सासंद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का आगाज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Navjot Singh Sidhu reached Haridwar
राजनीति

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

29/05/2026
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.
Main Slider

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
Next Post
Naresh Bansal

सांसद डा. नरेश बंसल के सौजन्य से आयोजित सासंद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का आगाज

यह भी पढ़ें

Sudhir Suri

शिवसेना नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

04/11/2022

बारामूला : सुरक्षाबालों को मिली बड़ी सफलता, ग्रेनेड हमले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

01/09/2020
suresh khanna

अखिलेश यादव को दुनियादारी की कोई समझ नहीं है : खन्ना

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version