• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ससुराल जाने से मना करने पर पति ने पत्नी की गला रेत कर की हत्या

Writer D by Writer D
03/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद के एक गांव में मायके से ससुराल न जाने पर एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर नृशंस हत्या (Murder) कर दी थी और शव को उसी के घर में भूसे के ढेर में छुपा कर फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी पति को दिल्ली के आनंद विहार से गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि 28 अप्रैल को थाना गिरवां क्षेत्र के ऐला गांव में सरोजा देवी पुत्री छित्तू रैदास का शव उसी के घर में भूसे के ढेर से बरामद हुआ था। जांच के बाद इस मामले में संदिग्धता पाई गई। इसलिए घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि युवती की गला रेत कर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी।

जांच में पाया गया कि 6 माह पूर्व चित्रकूट के रहने वाले कल्लू रैदास उर्फ देवी दयाल मुन्नी लाल निवासी ग्राम खिचड़ी थाना चित्रकूट से सरोजा देवी ने कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिन पहले ही सरोजा अपने मायके आई हुई थी, जिसे लेने के लिए उसका पति कल्लू उसके मायके आया। लेकिन सरोजा ने उसके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। जिससे नाराज युवक ने अपनी पत्नी सरोजा को नल से पानी भरकर लाने के लिए कहा, उसने पानी लाने से भी मना कर दिया।

नशे में धुत महिला अधिकारी का हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

कल्लू स्वयं पानी भरने के लिए गया और स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा था। क्रोधित होकर उसने चाकू से पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को अटारी पर भूसे के ढेर में दबाकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद कल्लू ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और यहां से फरार होकर दिल्ली पहुंच गया।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को आनंद विहार दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

Tags: banda newscrime news
Previous Post

तीन बच्चे नदी में डूबे, ईद की खुशियां मातम में बदली

Next Post

वसूली के आरोप में लेखपाल निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

22/04/2026
क्राइम

चंडीगढ़ की बुडैल जेल में भिड़े कैदी, एक गंभीर घायल

22/04/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
Next Post
Suspended

वसूली के आरोप में लेखपाल निलंबित

यह भी पढ़ें

sara ali khan

व्हाइट मास्क लगाकर साइकलिंग करनी निकलीं सारा अली खान

26/07/2020
kareena kapoor

जब्त हुई करीना कपूर की लग्जरी कार, जानें पूरा मामला

01/10/2021

Meta या Horizon होगा फेसबुक का नया नाम

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version