• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
23/05/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने आज कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत की समृद्धि एवं संपन्नता की ऐसी इबारत लिखी जा रही है जिसे मिटाना असंभव होगा।

जापान (Japan) की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री श्री मोदी (PM Modi) ने आज शाम यहां प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान (Japan) भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था। जापान के लोगों की देशभक्ति, जापान के लोगों का आत्मविश्वास, स्वच्छता के लिए जापान के लोगों की जागरूकता, उन्होंने इसकी खुलकर प्रशंसा की थी। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भी जापान को प्राचीन एवं आधुनिक राष्ट्र बताया था और कमल दल के रूप में निरुपित किया था।

‘Main patthar pe lakeer karta hoon’: PM Modi in Tokyo

Read @ANI Story | https://t.co/7vVlrQ12R7
#PMModiInJapan #Tokyo pic.twitter.com/06IC5xwu3M

— ANI Digital (@ani_digital) May 23, 2022

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि भारत और जापान स्वाभाविक साझीदार हैं। भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है, अपनेपन का है।

जापान (Japan) से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत जापान के सांस्कृतिक संबंध उसी तरह से जीवंत हैं।

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत ज़रूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, जलवायु परिवर्तन हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है। उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली है कि उसे भगवान बुद्ध का प्रत्यक्ष आशीर्वाद मिला। भारत उनके बताये मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा कर रहा है। चाहे कितनी बड़ी चुनौती हो, भारत समाधान देता है।

दिल्ली को मिला नया LG, विनय कुमार सक्सेना संभालेंगे राजधानी की कमान

उन्होंने कहा कि सदी के सबसे बड़े कोरोना के संकट में जब किसी को रास्ता नहीं सूझ रहा था तब अनिश्चितता केे बीच भारत ने दुनिया को दवाएं दीं। जब वैक्सीन्स उपलब्ध हुईं तब भारत ने ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन्स अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। लाखों वेलनेस सेंटर बनाये जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की आशा बहनों को महानिदेशक के वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व अवॉर्ड से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं।

श्री मोदी ने कहा कि भारत ने जलवायु परिवर्तन और तापवृद्धि की चुनौती से निपटने के लिए 2070 तक जेटजीरो का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दशक के अंत तक इलैक्ट्रिक, ग्रीन हाइड्रोजन आदि की क्षमता बढ़ा कर कुल ईंधन खपत का 50 प्रतिशत इन स्वच्छ ऊर्जा माध्यमों पर आधारित करने का भी संकल्प है। हम दो साल में पूरी आपूर्ति श्रृंखला को हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए, यह चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी स्थिति ना बने। इसके लिए वैश्विक स्थिर आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

बारिश के बावजूद चुनाव प्रचार में पहुंचे सीएम धामी, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी इस क्षमता के निर्माण में जापान एक अहम भागीदार है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हो, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हमने भारत में एक मजबूत और टिकाऊ, जिम्मेदार लोकतंत्र की पहचान बनाई है। उसको बीते 8 साल में हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है। हर चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हो रहा है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मतदान कर रहीं हैं। लोकतंत्र भारत की आकांक्षाओं काे नया आयाम दे रहा है।

उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से कोरोना कालखंड में भारत के सुदूर क्षेत्रों में लोगों के हकों की रक्षा हुई। तकनीक के कारण के भारत का बैंकिंग सिस्टम चलता रहा। भारत डिजीटल नेटवर्क में बड़ी ताकत बन गया है। पूरे विश्व में डिजीटल भुगतान का 40 प्रतिशत केवल भारत में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में आज सही मायने में जनता के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है। शासन का यही मॉडल, डिलिवरी को दक्ष बना रहा है। यही लोकतंत्र पर निरंतर मज़बूत होते विश्वास का सबसे बड़ा कारण है।

श्री मोदी ने कहा,“आजादी के अमृतकाल में भारत की समृद्धि और सम्पन्नता का नया इतिहास लिखने वाला है। हमने जो संकल्प लिये हैं, वे बड़े हैं। मुझे जो संस्कार मिला है और जिन लाेगों ने मुझे गढ़ा है, मुझे मक्खन पर लकीर करने में मज़ा नहीं आता है, मैं पत्थर में लकीर करता हूं।”

उन्होंने कहा कि आज का भारत अपनी सभ्यता, संस्कृति और अपनी संस्थाओं के खोए हुए विश्वास को पुन: प्राप्त कर रहा है। योग, आयुर्वेद, पांरपरिक चिकित्सा, मसाले, हल्दी की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है। खादी कभी नेताओं की पोशाक मानी जाती थी और आज इसकी दुनिया भर में मांग है। आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है, उतना ही तकनीक-नीत, विज्ञान-नीत, नवान्वेषण-नीत, प्रतिभा-नीत भविष्य को लेकर भी आशावान है।

श्री मोदी ने कहा, “जापान से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हर भारतीय नौजवान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जापान की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। मैं स्वामी जी की इस सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए, मैं चाहूंगा कि जापान का हर युवा अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत की यात्रा करे।” उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय के लोगों ने अपने कौशल, प्रतिभा एवं उद्यमशीलता से जापान की धरती को मंत्रमुग्ध किया था। आज आस्था से लेकर एडवेंचर तक भारत, जापान के लिए एक स्वाभाविक पर्यटन आकर्षण है। उन्होंने अपील की, “आप जापान के लोगों से भारत को देखने और भारत से जुड़ने का आग्रह करें। आपके सार्थक प्रयास से भारत जापान संबंधों को अद्भुत बुलंदियों तक पहुंचाया जा सकता है। ”

Tags: # world newsinternational Newsjapan newspm modisquad summit in japantokyo news
Previous Post

दिल्ली को मिला नया LG, विनय कुमार सक्सेना संभालेंगे राजधानी की कमान

Next Post

गोरखपुर में विदेशी निवेश की काफी संभावनाएं : एलन जेमेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Aarti
Main Slider

भगवान की आरती करने के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

05/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : डीएम

04/11/2025
CM Yogi inspects construction work of Gorakhpur's first six-lane flyover
Main Slider

गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

04/11/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर बन रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री

04/11/2025
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रही राज्य सरकार: धामी

04/11/2025
Next Post
Alan Gemmel

गोरखपुर में विदेशी निवेश की काफी संभावनाएं : एलन जेमेल

यह भी पढ़ें

स्वीमिंग पूल में डूबने से बाल-बाल बची थीं तापसी पन्नू

21/07/2020

IGNOU: दिसंबर 2020 की TEE का शेड्यूल हुआ जारी, एग्जाम फॉर्म की तारीख बढ़ी

29/10/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रतापगढ़ SDM को किया सस्पेंड

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version