• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस-सपा एक-दूसरे को दे रही धोखा, जनता इनके बहकावे में न आए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/10/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज गोण्डा जनपद में प्रवास के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार मध्यम वर्गीय परिवारों पर ध्यान देने के साथ निचले पायदान पर रह रहे परिवारों की खुशहाली पर भी विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्गीय परिवारों को सुविधाएं देने के लिए नियमों में शिथिलीकरण भी किया है और उन्हें बहुत सी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोदी जी ने ईज आफ लिविंग, ईज आफ डूइंग बिजनेस, वोकल फार लोकल का ध्येय लेकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। मोदी जी के प्रयासों से ही भारत की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गयी है। प्रधानमंत्री जी किसानों की आमदनी बढ़ाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्राचीन काल में भारत आत्मनिर्भर था। कुटीर उद्योगों में छोटे-छोटे सामान बनते थे। कुम्हार दीये बनाता था, मूर्तिकार मूर्तियां। गांव से लेकर शहर तक सभी के हाथों में काम था, कोई भी बेरोजगार नहीं था लेकिन बीच में बाहरी आक्रान्ताओं ने हमारी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया और हम छोटी-छोटी चीजों के लिए भी चाइना पर निर्भर हो गये।

पुरानी व्यवस्था को फिर से बहाल करने के लिए तथा सभी के हाथों में काम देने के लिए ही मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भारत जब आर्थिक रूप से सम्पन्न होगा चाइना हो या कोई अन्य देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित भारत के साथ सभी युद्धों एवं आतंकवादी गतिविधियों में मारे गये वीर शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

उत्तर प्रदेश को विद्युत की दुर्व्यवस्था से हमेशा के लिए निकालना है: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों का शासन रहा जो प्रदेश के लिए सबसे खराब और दुर्भाग्यपूर्ण रहा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच एक-दूसरे को धोखा देने की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां किसने किसको धोखा दिया ये तो वहीं जानें। मैंने तो पहले ही I. N. D. I. A. गठबंधन को धोखेबाजों का गठबंधन कहा है तथा इसकी तुलना 28 फ्यूज बल्बों के झालर से की थी जिसमें रोशनी नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे को समझने के लिए सुन्दरकाण्ड की चौपाई ‘‘बरू भल बास नरक कर ताता, दुष्ट संग जनि देइ बिधाता’’ का उल्लेख किया।

Tags: ak sharmagonda newsup news
Previous Post

गोण्डा में “शक्ति वंदन” के साथ स्थापित होगा प्रदेश का पहला “मिशन शक्ति कैफे”

Next Post

एके शर्मा ने स्वामी नारायण मंदिर में किया पूजन, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
CM Dhami operated the tiller in the field
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

15/06/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने स्वामी नारायण मंदिर में किया पूजन, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Sita Navami

इस दिन मनाई जाएगी सीता नवमी, ऐसे करेंगे पूजा तो खुशहाल रहेगा वैवाहिक जीवन

15/05/2024
Eyes

इन आसान उपायों से आँखेँ बनेगी खूबसूरत

19/03/2026
Govardhan Puja

इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, यहां जानें पूरी पूजा विधि

22/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version