• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता के मुद्दों पर मैं लड़ती रहूंगी और उत्तर प्रदेश छोडूंगी नहीं : प्रियंका गांधी

Writer D by Writer D
05/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, चुनाव 2022
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने स्पष्ट किया कि जनता के मुद्दों पर मैं लड़ती रहूंगी और उत्तर प्रदेश छोडूंगी नहीं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की अंतिम जनसभा को गाजीपुर में संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव का नतीजा कुछ भी आए, मैं आपका साथ नहीं छोड़ूंगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि तीन साल पहले जब मैं प्रभारी बनकर उत्तर प्रदेश में आई, तब पार्टी के कुछ बड़े नेता जो आज पार्टी छोड़ चुके हैं, वह मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि अरे यहां से निकल जाइए, उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं मिलने वाला है, यहां तो संघर्ष ही संघर्ष है। यहां कांग्रेस पार्टी तो है ही नहीं, आप नेतृत्व से बात करिए आपको यहां से निकालकर कहीं और भेज दें। मैंने अपने भाई तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की। उन्होंने कहा, प्रियंका उत्तर प्रदेश जाओ और संघर्ष करो, याद रखो जहां लोगों को दुख है, अत्याचार हो रहा है, वहां जाकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ो।

बीजेपी की नीति और नियत नहीं है यूपी का विकास करना : प्रियंका गांधी

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर आपको लाइन में लगा दिया। आपका व्यापार नष्ट हो गया, लेकिन कोई काला धन नहीं आया। अचानक हुए लॉकडाउन में बड़े उद्योगपति फलते फूलते रहे, लेकिन आपका सब नष्ट हो गया। किसान मेहनत करता है लेकिन उसके लिए कुछ नहीं किया। किसान के लिए ये जितनी नीतियां लाए, किसानों का सिर्फ नुकसान हुआ।

भाजपा मेरे परिवार पर वार करती है, क्योंकि वह जानती है कि हम नहीं झुकेंगे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह कैसा राष्ट्रवाद है कि जो किसान का बेटा सीमा पर तैनात है, उसके साथ आप विश्वासघात कर रहे हैं। यह खोखला राष्ट्रवाद है। यह राजनीतिक मंचों का राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने रोजगार देने वाले जितने संस्थान बनाए थे, सब इन्होंने अपने मित्रों को बेच डाली। बड़ी-बड़ी संस्थाएं बेच डाली तो रोजगार कहां से देंगे? जो सरकार देश के नौजवानों को रोजगार नहीं देती वह अपने को राष्ट्रवादी नहीं कह सकती।

जनसभा के बाद उन्होंने जौनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार नदीम जावेद के समर्थन में आयोजित रोडशो में लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

माफियाधीश अखिलेश अपने गुंडों को संभालो, चलता रहेगा योगी का बुलडोजर : नंदी

Next Post

विदेश भेजने के नाम परकरोड़ों रुपए की ठगी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

BHU
उत्तर प्रदेश

BHU में रुईया और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों में झड़प, पथराव के बाद फोर्स तैनात

29/01/2026
yogi cabinet
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवारों का होगा स्थायी पुनर्वासन

29/01/2026
Raju Khan has been sentenced to 20 years in prison in the Ayodhya gang-rape case.
Main Slider

अयोध्या भदरसा गैंगरेप केस: दोषी राजू खान को 20 साल की जेल, भरना होगा इतना जुर्माना

29/01/2026
yogi cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने दी स्व. अजित पवार को श्रद्धांजलि

29/01/2026
yogi cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट ने शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा

29/01/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

विदेश भेजने के नाम परकरोड़ों रुपए की ठगी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

यह भी पढ़ें

Dowry

विवाहिता की मौत,दहेज हत्या का आरोप

12/09/2022
sinked ship

समुद्र के तल में मिला 70 साल पहले डूबा हुआ भारतीय खजाना

11/01/2021
पीएम मोदी PM Modi

देश की आजादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version