• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BHU में रुईया और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों में झड़प, पथराव के बाद फोर्स तैनात

Writer D by Writer D
29/01/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
BHU

BHU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में माहौल एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गया है। गुरुवार शाम साढ़े चार बजे रुईया हॉस्टल के पास MA के छात्र पियूष तिवारी के साथ निष्कासित छात्र दर्शित पांडेय, रौनक मिश्रा, अंकित पाल और विश्वजीत यादव ने मारपीट की। पीड़ित छात्र पियूष तिवारी रुईया हॉस्टल में रहता है, जबकि आरोपी छात्र बिड़ला हॉस्टल में रहते हैं। ऐसे में दोनों हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी।

एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिड़ला हॉस्टल के कई छात्र मुंह पर कपड़ा बांधकर और हाथ में डंडा लेकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों हॉस्टल के छात्रों की तरफ से एक-दूसरे पर जमकर पथराव भी किया गया। वहीं तनाव बढ़ता देख BHU प्रशासन ने वाराणसी कमिश्नरेट को सूचना दी। सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस फोर्स और PAC BHU में तैनात कर दी गई।

फिलहाल BHU कैंपस में भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है। बिड़ला हॉस्टल में BHU के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के स्टॉफ पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। बिड़ला हॉस्टल पर ये आरोप है कि कई ऐसे बाहरी तत्व अवैध तरीके से हॉस्टल में रह रहे हैं, जो कैंपस को अशांत बनाए रखते हैं। वहीं रुईया हॉस्टल में रहने वाले पीड़ित छात्र पियूष तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

काशी जोन के DCP गौरव वंशवाल ने बताया कि ये आपसी रंजिश का मामला है। पहले भी BHU कैंपस में पूजा के अवसर पर ये आपस में लड़ गए थे। घायल छात्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र ने बयान दिया है कि चार पूर्व छात्रों ने उसके साथ मारपीट की है और उसी के बाद से दोनों हॉस्टल में झगड़ा बढ़ा।

DCP गौरव वंशवाल ने बताया कि ये पूर्व छात्र अनाधिकृत रूप से हॉस्टल में रहते-खाते हैं। बयान के बाद से हॉस्टल के छतों की निगरानी ड्रोन से कराई जा रही है। साथ ही बिड़ला हॉस्टल के कमरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल BHU कैंपस में काशी क्षेत्र के पांच थानों की फोर्स और PAC की तैनाती है। वहीं BHU प्रशासन की तरफ से जानकारी मिल रही है कि बिड़ला हॉस्टल के 11 कमरों को सील कर दिया गया है।

Tags: BHU
Previous Post

यूपी कैबिनेट निर्णय: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवारों का होगा स्थायी पुनर्वासन

Next Post

Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
Next Post
WINGS INDIA

Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” सम्मान

यह भी पढ़ें

Farmers

योगी सरकार का किसानों के पंजीकरण पर जोर, सभी जनपदों में 50% कार्य पूर्ण

01/10/2025

मोरपंख बांधकर नगर भ्रमण पर निकले महाकाल, साक्षी गोपाल मंदिर पर हुआ हरि-हर मिलन

30/08/2021
राम मंदिर निर्माण

कोरोना संकट के चलते राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई चेहरे नहीं बनेंगे भूमि पूजन के गवाह

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version