• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ICMR की चेतावनी, अगस्त के अंत में आ सकती है कोरोना कि तीसरी लहर

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
ICMR warning

third wave of corona in india

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के खत्म होते ही तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। इंडियन कांउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डिवीजन ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिकेबल डिजीज के प्रमुख डॉक्टर समीरन पांडा ने आशंका जाहिर की है कि अगस्त के अंत तक कोरोना वायरस की तीसरी लहर भी आ जाएगी।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए डॉक्टर समीरन पांडा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर, कोविड की दूसरी लहर जितनी भयावह नहीं होगी। हालांकि एक बार फिर से पूरा देश कोरोना की तीसरी लहर की जद में आएगा।

डॉक्टर समीरन पांडा ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम हुई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का यह भी एक कारण बन सकता है। कमजोर इम्युनिटी के लोग कोरोना की इस लहर में आसानी से चपेट में आ सकते हैं।

कोई लक्षण नहीं, Oxygen लेवल भी ठीक…. फिर भी मौत, जानें कितना खतरनाक Corona का 2 वैरिएंट

डॉक्टर समीरन पांडा का यह भी कहना है कि अगर ऐसी ही प्रतिरोधक क्षमता कम रही तो यह तीसरी लहर की एक बड़ी वजह बन सकता है। डॉक्टर समीरन पांडा ने यह भी दावा किया है कि कोरोना से लड़कर हासिल की गई इम्युनिटी को भी नया वेरिएंट कमजोर कर सकता है। अगर ऐसा हुआ कि कोरोना का नया वेरिएंट इम्युनिटी को दरकिनार कर गया तो बेहद तेजी से यह संक्रमण और फैल सकता है।

डेल्टा वेरिएंट के खतरनाक होने की आशंका नहीं

डॉक्टर समीरन पांडा ने कहा है कि ऐसी उम्मीद नहीं है कि डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट जनजीवन पर और कहर बरपाएंगे. दरअसल उनसे यह सवाल किया गया था कि क्या डेल्टा प्लस वेरिएंट कोरोना की तीसरी लहर ला सकता है.

डॉक्टर गुलेरिया भी कर चुके हैं आगाह

दरअसल डॉक्टर समीरन पांडेय का यह बयान तब सामने आया है, जब हाल ही में एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से आ सकती है। कोरोना संक्रमण के नए-नए वेरिएंट आ रहे हैं, सरकारें लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों में ढील दे रही हैं. ऐसे में कोरोना के वायरस का फैलाव हो सकता है।

रैलियां बन सकती हैं कोरोना की सुपर स्प्रेडर इवेंट

गौरतलब है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि कोविड -19 की तीसरी लहर जरूर आएगी और यह बेहद नजदीक है। वहीं आईएमए ने राज्य सरकारों से अपील की थी कि वे बड़ी रैलियों को आयोजित टालें, क्योंकि ऐसे इवेंट कोरोना के सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं।

Tags: augustcorona in indiacovid 19 protocolsCOVID-19delta plusdelta varianticmrIndia News in HindiLatest India News Updatesthird wave of corona virus
Previous Post

PM मोदी आज गुजरात को देंगे चुनावी तोहफा, कई बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

Next Post

रघुबीर यादव की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- नहीं मिल रही एलिमनी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
raghubir

रघुबीर यादव की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- नहीं मिल रही एलिमनी

यह भी पढ़ें

gauhar khan

गौहर खान ने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार का मनाया जन्मदिन

25/10/2020
CM Yogi

हवा में अचानक डगमगाया सीएम योगी का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से बची जान

21/04/2025

मुख्य आर्थिक सलाहकार की दौड़ में शामिल तीन महिलाएं, इस अर्थशास्त्री का नाम आगे

16/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version