• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूर्ति विसर्जन के दौरान दंगा हुआ था तो सरकार किसकी थी : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर साधा निशाना

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, चुनाव 2022, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा स्थित पूरा ब्लाक के पुरसाये में भाजपा प्रत्याशी व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में  जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee) सपा पर जमकर बरसे। उन्होने तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष का घेराव किया। उन्होने (Laxmikant Vajpayee) कहा कि 2012 में मूर्ति विसर्जन (idol immersion) के दौरान यहां दंगा (riot)  हुआ था। तो सरकार किसकी थी। उस समय का जनप्रतिनिधि किसके साथ खड़ा हुआ था।

आपको रामनगरी को भव्य व सुन्दरतम नगरी बनाने वाली सरकार चाहिए या रामभक्तों पर गोली चलाने वाली। उन्होने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यहां के एक मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कारसेवकों पर गोली नहीं चलवाता तो समाज का एक वर्ग नाराज हो जाता। तो ये लोग उसी वर्ग से जाकर वोट मांगे। रामभक्तों के यहां वोट मांगने यहां क्यों आते है।

2019 में बीएसपी की चुनावी सभा के दौरान कहा गया था कि देश के मुसलमानों एक हो जाओ। आपके वोट की जरुरत किसे नहीं है और किसको है यह बताने यहां आया हूं। उन्होने कहा कि बचपन से नारा लगाते थे कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। धारा 370, 35ए को हटाकर इसे भारत का वास्तविक अंग बनाने का काम किसने किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आज राममंदिर बन रहा है। परन्तु नरेन्द्र मोदी की पार्टी व विहिप के कार्यकर्ता इसके लिए दिन रात लगे रहते थे। आज सरकार कश्मीरी पंडितों को स्थापित कर रही है।

आपको इन्हें स्थापित करने वाला नेता चाहिए या भगाने वाला। कृष्णानंद राय हत्यारोपी के लड़के को टिकट देकर सपा ने यह साबित किया है कि आपके वोट की जरुरत उसे नहीं है। क्या वह ब्राहमण नहीं थे। साम्प्रदायिक सौहार्द बताकर कचेहरी बम विस्फोट के आतंकियों का मुकदमा वापसी के लिए प्रार्थना पत्र किसने दिया था। क्या इससे साम्प्रदायिक सौहार्द होता। सपा ने 2017 के घोषणापत्र में लिखा था कि वह मुस्लिम युवकों के मुकदमों को वापस लेंगे। सपा की सरकार ने जब केवल कब्रिस्तान के लिए पैसा दिया तो उनसे पूछा था कि मृत्यु के बाद वह कहां जायेंगे। सरकार 700 धर्मस्थलों का विकास कर रही है। सपा अपने घर को ही सम्हाल नहीं पा रही है।

उनके समधी व पुत्रबधू भाजपा का प्रचार कर रहे है। इस बार सरकार बनने के बाद होली दिवाली सिलेण्डर मुफ्त, 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को बस में फ्री यात्रा, विधवा पेंशन 1500, हर चौखट पर नौकरी या रोजगार का अवसर प्रदान किया जायेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास रहा है। यहां पयर्टन बढ़ाने के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। जिससे रोजगार सृजन होगा।

सभा को लक्ष्मण किला पीठाधीस्वर मैथलीरमण शरण जी, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया।

समापन मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास ने किया। इस अवसर पर कृपानिधान तिवारी, सतीश पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, अरुण तिवारी, नंद कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, शैलेन्द कोरी, अमल गुप्ता, विशाल सिंह बाबा, विजेन्द्र जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बहू की हत्या मामले में आरोपी सास-ससुर फरार

Next Post

हाथ का साथ छोड़ अनुराग तिवारी ने थामा भाजपा का दामन

Desk

Desk

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post

हाथ का साथ छोड़ अनुराग तिवारी ने थामा भाजपा का दामन

यह भी पढ़ें

virpal yadav

बरेली: पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसपा नेता वीरपाल यादव समेत 12 लोगों पर FIR, जानें पूरा मामला

09/01/2021
ajit doval

अजीत डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, युवक बोला- रिमोट से चल रहा हूं

16/02/2022
bus overturned

ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस पलटी, बीस सवार घायल

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version