• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूत हो ये ग्रह तो नहीं होती किसी भी चीज की कमी

Writer D by Writer D
11/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kundali

Kundali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो व्यक्ति की कुंडली (Kundali) में 12 भाव होते हैं। इन सभी 12 भावों में अलग-अलग ग्रह निवास करते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी है तो उसे भविष्य में अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं, अगर ग्रहों की स्थिति अच्छी न हो तो व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि व्यक्ति की ग्रहों की स्थिति मजबूत है या नहीं। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, आइए, जानते हैं कि किस ग्रह के बलवान होने का व्यक्ति की कुंडली पर क्या प्रभाव पड़ता है।

सूर्य की स्थिति

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली (Kundali)  में सूर्य मजबूत है, तो उसकी किस्मत में राजयोग बन सकता है। ये लोग अपना प्रभुत्व स्थापित करते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोगों को हर जगह खूब मान-सम्मान मिलता है।

चंद्रमा की स्थिति

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली (Kundali) में चंद्रमा मजबूत है, तो ऐसा व्यक्ति काफी शांत स्वभाव का होता है। ऐसे लोगों की सोचने-समझने की शक्ति अधिक होती है। इसी कारण ये लोग अपना हर काम बखूबी करते हैं।

बुध की स्थिति

यदि बुध मजबूत हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत तेज होता है। ये लोग अपनी उम्र से कम दिखते हैं। इन लोगों का व्यवहार काफी मिलनसार होता है।

मंगल की स्थिति

जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, उनका रूप बेहद आकर्षक होता है। ये लोग क्रोधी और गुस्सैल भी होते हैं। ऐसे लोगों की इच्छा शक्ति भी प्रबल होती है।

शुक्र की स्थिति

कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो, तो इन लोगों को सभी प्रकार की धन-संपदा, समृद्धि और विलासिता प्राप्त होती है। इन लोगों का रूप इतना आकर्षक होता है कि हर कोई इनकी ओर खिंचा चला आता है।

शनि की स्थिति

ये लोग अपने जीवन में बहुत अनुशासित रहते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में ही जिम्मेदारियां संभालने लगते हैं। साथ ही ये बहुत मेहनती होते हैं लेकिन इन्हें परिणाम देर से मिलता है।

बृहस्पति की स्थिति

जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये न सिर्फ दिखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि इनका परिवार समृद्ध होता है, पढ़ाई भी अच्छी होती है। साथ ही समाज में इनका खूब मान-सम्मान भी होता है।

राहु की स्थिति

राहु की स्थिति मजबूत हो, तो ऐसे लोग अचानक अमीर बन जाते हैं। ये लोग काफी तेज दिमाग वाले होते हैं। इसलिए ये जीवन में सब कुछ प्राप्त कर लेते हैं।

केतु की स्थिति

केतु की स्थिति मजबूत हो, तो ऐसे लोगों का मन ईश्वर की भक्ति-भाव में रहता है। इनके पास बहुत सारा ज्ञान होता है। ये हर परिस्थिति को अकेले संभालना जानते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tipskundali
Previous Post

स्किन के लिए रामबाण है अनानास, यूं करें इस्तेमाल

Next Post

ऑयली स्किन पर आएगा निखार, बस आज से ही शुरू कर दें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Underarms
फैशन/शैली

गर्मियों में अंडरआर्म्स से आने लगती है बदबू, दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

12/03/2026
खाना-खजाना

पंजाबी चने टिक्की चाट का चटपटा स्वाद बना देगा आपका दिन

12/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

गर्मियों में Oily Skin की इस तरह करें खास केयर

12/03/2026
Facial Yoga
फैशन/शैली

इस योगा से मिलेगा चमकता चेहरा

12/03/2026
Next Post
glowing skin

ऑयली स्किन पर आएगा निखार, बस आज से ही शुरू कर दें ये काम

यह भी पढ़ें

Petrol

बस 6 महीने का इंतजार, मिलेगी महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत

28/12/2021

चीनी फौज से झड़प में अदम्य शौर्य पटखनी देने वाले आईटीबीपी के 21 जवानों को मिला पदक

14/08/2020
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने गेहूं खरीद के बयान पर सीएम योगी को घेरा

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version