• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप रोक नहीं सकते तो.. कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल, स्मृति ईरानी-जया बच्चन भड़की

Writer D by Writer D
17/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रेप रोक नहीं सकते तो इसका आनंद लें, कर्नाटक के कांग्रेस नेता की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर जहां पार्टी असहज है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने (बीजेपी) आक्रामक हो गई है।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया और कहा कि विपक्षी पार्टी को अपने इस नेता को न्याय के जद में लाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस तरह की टिप्पणी को गलत बताया है।

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के आर रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि ‘जब बलात्कार को ना रोका जा सके तो इसका आनंद लें।’ विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने माफी मांग ली।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हंगामा कर रहे थे तो एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते समय ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस MLA के शर्मनाक बोल, कहा- रेप को नहीं रोक सकते तो…. मजे लीजिए

उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य यहां उन्हें बोलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं और यदि वे गरीब महिलाओं और बच्चों की सेवा में विश्वास करते हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, ”अगर आप महिलाओं के मकसद में विश्वास करते हैं तो उस विधायक की निंदा करिए जिसने कहा है कि अगर बलात्कार होता है तो उसका आंनद लेना चाहिए। जो लोग यहां आसन के निकट हैं, वो पहले अपने राजनीतिक संगठन के पास जाएं और उस व्यक्ति को न्याय के जद में लाएं।”

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने भी कर्नाटक विधायक की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की और इसे शर्मनाक बताया।  उन्होंने कांग्रेस पार्टी से विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बच्चन ने एएनआई से बातचीत में कहा, ”शर्मानक व्यवहार, शर्मनाक काम। पार्टी को उनपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि उन लोगों के लिए उदाहरण बने जिससे वे ऐसा सोचें भी नहीं, सदन में बोलना तो दूर की बात।”

रेप पर भद्दी टिप्पणी करने पर कांग्रेस MLA ने मांगी मांफी, बोले- अब सोच-समझकर बोलूंगा

उन्होंने आगे कहा, ”यदि विधानसभा और संसद में ऐसे लोग बैठे हैं तो चीजें कैसे बदलेंगी? हमें सख्त सजा देकर उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि दूसरा ऐसा बोलने की हिम्मत ना करें। यह घृणित है, मैं स्तब्ध हूं।”

Tags: congress leader ramesh kumardelhi newsjaya bachchanloksabha newsNational newssmriti irani
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुए ग्रुप कैप्टन वरुण, छोटे भाई और बेटे ने दी मुखाग्नि

Next Post

‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़की देसी गर्ल, पूछा- औरतों के साथी ही ऐसा क्यों होता है?

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
Priyanka Chopra

'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर भड़की देसी गर्ल, पूछा- औरतों के साथी ही ऐसा क्यों होता है?

यह भी पढ़ें

arrested

मुझे कोई पछतावा नहीं…., बेटे-बहू को मौत के घाट उतारा, फिर सो गया पिता

20/05/2022
Root said disappointing performance of his team after being defeated in test series

टेस्ट सीरीज में मात खाने के बाद रूट बोले उनकी टीम का एक निराशाजनक प्रदर्शन

14/06/2021
Railways ready to fight Corona

कोरोना से लड़ने को रेल प्रशासन तैयार किया खाका, सभी स्टेशन पर होगी कोविड जांच

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version