• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर आप बच्चों को बाइक पर बैठाकर चलाते हैं, तो जान लें सुरक्षा के ये नियम

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Business, Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप बच्‍चों को आगे या पीछे बैठाकर मोटरसाइकिल चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने बच्चों की सुरक्षा के लिए नियमों में बदलाव किया है।

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने बच्‍चों को बाइक पर बैठाने के नियमों को पहले से अधिक सुरक्षित बनाया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) पर अंकुश लगाने के लिए दोपहिया वाहनों के डिजाइन और सभी के पीछे बैठने के नियमों में बदलाव कर दिया है।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, बाइक चलाने वाले को बच्‍चे को साथ में लेकर राइड पर जाने वाले लोगों को कुछ नए नियमों का पालन करना होगा। इससे पहले मंत्रालय ने बाइक के पीछे की सीट के दोनों तरफ हैंड होल्ड को अनिवार्य किया था। हैंड होल्ड पीछे बैठे सवारी की सुरक्षा के लिए है। बाइक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने पर हैंड होल्ड सवारी के लिए काफी मददगार साबित होता है।

मंत्रालय ने पिछली बार किए बदलावों में बाइक के पीछे बैठने वाले के लिए दोनों तरफ पायदान अनिवार्य किया गया था। इसके अलावा बाइक के पिछले पहिये के बाएं हिस्से का कम से कम आधा हिस्सा कवर करने की हिदायत दी थी ताकि पीछे बैठने वाले के कपड़े पहिये में ना उलझे। आइए जानते हैं कि अब नए नियमों को लेकर मंत्रालय ने क्‍या प्रस्‍ताव रखा है।

नए नियमों के लिए प्रस्ताव

– नए प्रस्ताव के मुताबिक, 4 साल तक के बच्चे को मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर ले जाते समय बाइक, स्कूटर, स्कूटी जैसे दोपहिया वाहन की स्पीड लिमिट 40 किमी प्रति घंटे से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

ऑटो लोन लेने से पहले जान ले ये जरूरी बात, नहीं होगा नुकसान

– दोपहिया वाहन चालक पीछे बैठने वाले 9 महीने से 4 साल तक के बच्चे को क्रैश हैलमेट पहनाएगा।

– मोटरसाइकिल चालक यह सुनिश्चित करेगा कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने साथ बाइक या स्कूटर पर बांधे रखने के लिए सेफ्टी हार्नेस का इस्तेमाल करेगा।

मांगे सुझाव

सेफ्टी हार्नेस बच्चों को पहनाई जाने वाली जैकेट होती है, जिसके साइज को एडजस्ट किया जा सकता है। ये बच्‍चे को राइडर से बांधे रखती है। सुरक्षा जैकेट से जुड़े फीते बच्‍चे को वाहन चालक के कंधों से जोड़े रखने का काम करते हैं। मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति और सुझाव भी मांगे हैं। बता दें कि कार में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक समेत कई फीचर्स दिए जाते हैं। इन फीचर्स के जरिये बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

Tags: auto rulesbike ridebike rideschild safety
Previous Post

किसानों का कृषि आंदोलन जारी, राकेश टिकैत ने दी बड़ी चेतावनी, 26 नवंबर तक…

Next Post

BB 15: घर से बेघर हुई ये कंटेस्टेंट, प्रतीक सहजवाल हुए इमोशनल

Writer D

Writer D

Related Posts

Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Delegation from HNB Garhwal University meets CM Dhami.
Main Slider

रॉयल्टी व अर्थदंड माफी के लिए मुख्यमंत्री से मिला एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का शिष्टमंडल

25/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

25/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

25/07/2026
Next Post

BB 15: घर से बेघर हुई ये कंटेस्टेंट, प्रतीक सहजवाल हुए इमोशनल

यह भी पढ़ें

दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को कार ने रौंदा

दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत, कई घायल

15/10/2021
Shot

महिला की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

03/12/2022
rape

देवर के साथ फरार हुई दुष्कर्म पीड़िता दो घंटे में बरामद, सामने आई यह वजह

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version