• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं तो इन होम मेड फ्रूट मास्क को लगाएं

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
फ्रूट मास्क
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क।अगर आप चाहती हैं कि आपसी स्किन खूबसूरत दिखे तो आप अपनी स्किन की देखभाल सिलसिलेवार तरीके से करें। कुछ दिन स्किन पर ध्यान देकर फिर स्किन के साथ लापरवाही आपकी स्किन की सेहत के लिए ठीक नहीं है। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर महिलाओं की स्किन पर पड़ रहा है। पार्लर लंबे समय के बाद खुल तो रहे हैं लेकिन सख्त नियमों और कानूनों के तहत। लोगों में कोरोना का डर भी है इसलिए महिलाएं पार्लर जाने से परहेज कर रही है। आप भी अपनी स्किन की केयर करना चाहती हैं तो हम आपको होम मेड फ्रूट फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं जिन्हें लगा कर आप घर में ही दमकी-दमकी त्वचा पा सकती हैं। आइए जानते हैं आप घर में कौन-कौन से फेस मास्क लगा कर स्किन केयर कर सकती हैं।

केले का फेस मास्क: मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर केला आपकी स्किन में नमी बनाए रखने के साथ ही पॉल्यूशन से भी आपकी स्किन की हिफाजत करता है। इस मास्क के लिए, आपको 1 पका हुआ केला और 1 बड़ा चम्मच शहद चाहिए। इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से अपना चेहरा वॉश करें।

ऐप्पल फेस मास्क: सेब में ऐसे गुण होते हैं जो आपकी त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करेगा साथ ही कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ा सकता हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 सेब और 1 बड़ा चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। इन सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें।

पपीते का फेस मास्क: पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो आपकी त्वचा को धीरे से निखारने में मदद कर सकते हैं और चेहरे को चमका सकते है। इस मास्क को बनाने के लिए, आपको पपीते के 2-3 बड़े टुकड़े और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल की आवश्यकता होगी। इन सामग्रियों को एक कटोरे में डाल कर एक साथ मैश करें। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15-20 मिनट तक रहने दें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें, चेहरे पर निखार साफ नजर आएगा।

तरबूजे का फेस मास्क: तरबूज सूरज की किरणों से होने वाले नुक्सान से स्किन को बचाता है। तरबूज स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। इसे लगाने के लिए आपको तरबूज के 2-3 बड़े टुकड़े, 1 बड़ा चम्मच दही और नींबू के रस की 2-3 बूंदों की आवश्यकता होगी। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर गूदादार पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे कम से कम 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें और अपने चेहरे को थपथपाकर सुखा लें।

Tags: face maskfashion beautyFRUIT MASKHOME REMEDIESLifestyle and RelationshipSKIN BENEFITSSkin Careफ्रूट मास्क
Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों समेत 18 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

Next Post

कोरोना काल में निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, इन टिप्स से मिलेगा निखरा चेहरा

22/05/2026
oily skin
फैशन/शैली

स्किन रहेगी ऑयल-फ्री, फॉलो करें ये आसान टिप्स

22/05/2026
Beetroot Lassi
खाना-खजाना

प्रचंड गर्मी से बचाएगी ये स्पेशल ड्रिंक, सेहत का ध्यान रखते हुए स्वाद में भी लुभाएगी

22/05/2026
फैशन/शैली

इस छोटी सी चीज खाने के होते है ये फायदे

22/05/2026
Next Post
Jagannath Yatra

कोरोना काल में निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए शाह

यह भी पढ़ें

पू्र्व दिग्गज क्रिकेटर दिनेश भाजपा में शामिल, कांग्रेस नेता ने भी ग्रहण की सदस्यता

28/12/2021
corona in america

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.74 करोड़ के पार, 3.13 लाख से अधिक की मौत

19/12/2020
Tapsee pannu

टैक्स चोरी पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह इतनी सस्ती नहीं…

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version