• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों समेत 18 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Lightning

lightning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के विभिन्न इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। बता दें जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राज्य के अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में छह बच्चों सहित 21 लोग घायल भी हुए हैं। पीएम मोदी ने सोमवार सुबह एक ट्वीट में कहा, ‘राजस्थान के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे अत्यंत दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

गौरतलब है कि राजधानी जयपुर में एक बड़ी त्रासदी में आमेर किले के पास आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये। मृतकों में अधिकतर युवक थे जो किले के पास एक पहाड़ी पर खुशनुमा मौसम का आनंद लेने गये थे। उनमें से कुछ लोग वाच टावर पर सेल्फी ले रहे थे। जबकि कई पहाड़ी पर मौजूद थे। देर शाम जब आकाशीय बिजली गिरने से वाच टावर पर मौजूद लोग गिर गये। जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया, ‘आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गये।’ उन्होंने बताया कि घायलों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघुशर्मा आमेर में बिजली गिरने से हुए हादसे में घायलों के उपचार का जायला लेने सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल पंहुचे। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी भी मौजूद रहे। उन्होंने घायलों के उपचार के लिये आवश्यक निर्देश दिये। झालावाड़ जिले के कंवास थानाधिकारी ने बताया कि गरडा गांव में बिजली गिरने से एक पेड़ के नीचे अपने पशुओं के साथ खड़े राधे बंजारा ऊर्फ बावला (12), पुखराज बंजारा (16), विक्रम (16) और उसके भाई अखराज (13) की मौत मौके पर ही हो गई. घटना में एक गाय और करीब 10 बकरियों की भी मौत हो गई।

थानाधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों राहुल, विक्रम, राकेश और मानसिंह और फूलीबाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रही है। सुनेल थाना क्षेत्र के लालगांव में इसी तरह की घटना में बिजली की चपेट में आने से 23 वर्षीय चरवाहा तारासिंह भील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो भैंसों की भी मौत हो गई। सुनेल थाना क्षेत्र के चाचाना गांव में दो नाबालिग युवतियां बिजली गिरने से घायल हो गईं।

धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र के कुदिन्ना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ,जब गांव के कुछ बच्चे जंगल में बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने बताया कि बिजली की चपेट में आने से लवकुश (15), विपिन (10), और भोलू (8) की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कोटा, धौलपुर, झालावाड़, जयपुर और बारां में बिजली गिरने से हुई जनहानि बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभावितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाएं।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने आकाशीय बिजली गिरने से कोटा के कनवास गांव में चार एवं बाड़ी(धौलपुर) के कूदिन्ना गांव में तीन बच्चों की मृत्यु की हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने आमेर के वाच टावर में सेल्फी लेने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोगों की दर्दनाक मौत को भी गंभीरता से लेते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। राज्यपाल ने बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों से जान-माल की सुरक्षा के लिए सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील भी की है।

Tags: Death due to lightningNational newsrajasthan newsWeather NewsWeather updates
Previous Post

इस चीजों के सेवन से न करें परहेज, हो सकती हैं सेहत के लिए लाभदायक

Next Post

चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं तो इन होम मेड फ्रूट मास्क को लगाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
Next Post
फ्रूट मास्क

चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं तो इन होम मेड फ्रूट मास्क को लगाएं

यह भी पढ़ें

pm modi

पीएम मोदी ने किया अक्षय पात्र मेगा किचन का किया लोकार्पण

07/07/2022
Dronacharya Bhupendra Dhawan

द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन मसल माऊंटेन के होंगे ब्रांड एम्बेसेडर

17/09/2021
Mahant Swami Anand Giri

महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से मिला नोट, आनंद गिरि समेत कई शिष्यों का किया जिक्र

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version