• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तूफान गुलाब ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा-आंध्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने और रविवार शाम को उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तन और दक्षिणी ओडिशा के गोपालपुर तट के बीच से गुजरने की आशंका है।

Desk by Desk
26/09/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ये तूफान आज शाम तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। भारी तूफान के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं ओडिशा के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित पहुंचाने का आदेश दिया गया है।

इस मौसम में इससे पहले अब तक दो चक्रवाती तूफान बन चुके हैं। पहला चक्रवात ताउते अरब सागर में बना था, जबकि दूसरा चक्रवात यास 23 और 28 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में बना था।

उत्तर-पश्चिम रहेगा तूफान का केंद्र

25 सितंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के क्षेत्रों में केंद्रित है। ओडिशा के गोपालपुर से फिलहाल ये पूर्व-दक्षिणपूर्व में लगभग 330 किलोमीटर दूर है। आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से इसकी दूरी 400 किमी पूर्व में है।

95 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि दास ने कहा कि चक्रवर्ती तूफान के तहत आंध्रप्रदेश और ओड़िशा के लिए चेतावनी जारी की गई है। अनुमान है कि चक्रवात गुलाब दक्षिण ओड़िशा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके कलिंगापटनम के पास 26 सितंबर की शाम को लैंडफॉल करेगा। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहपात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने का अनुमान है।

एनसीएमसी की हुई समीक्षा बैठक

वहीं, केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव ने स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों, एजेंसियों और राज्य सरकारों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को चक्रवाती तूफान के आने से पहले निवारक और एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गौबा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना था कि किसी की जान न जाए और संपत्ति और बुनियादी ढांचे को नुकसान कम से कम हो।

योगी मंत्रिमंडल का आज विस्तार, ये मंत्री ले सकते है शपथ

एनडीआरएफ की 18 टीमें तैयार

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए, भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्र ने एनसीएमसी को बताया कि चक्रवाती हवा 75-85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जिसकी रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। रविवार शाम तक दोनों राज्यों के तटीय जिलों में बारिश होने की संभावना है।

सेना-नौसेना के दल हुए तैनात

आईएमडी के शीर्ष अधिकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों और ओडिशा के गंजम और गजपति को प्रभावित कर सकता है। गौबा ने बताया कि एनडीआरएफ की 18 टीमों को दोनों राज्यों के तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आपात स्थिति में अतिरिक्त टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने कहा कि जहाजों और विमानों के साथ सेना और नौसेना के बचाव और राहत दल भी तैनात किए गए हैं।

Tags: Bengal CycloneCycloneCyclone Gulab
Previous Post

नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 शव बरामद

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चा का कल ‘भारत बंद’, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami flagged off the Adi Kailash Parikrama Run
Main Slider

CM धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा किया रन का फ्लैग ऑफ़, LOGO का किया अनावरण

21/09/2025
CM Dhami
Main Slider

युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है ‘नमो युवा रन’: सीएम धामी

21/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

गुरु श्री तेगबहादुर ने देश और धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

20/09/2025
CM Bhajan lal Sharma
Main Slider

पीएम मोदी से पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम भजनलाल, तैयारियों का लिया जायजा

20/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त करना राज्यहित में सराहनीय निर्णय: सीएम विष्णुदेव साय

20/09/2025
Next Post
Bharat Bandh

संयुक्त किसान मोर्चा का कल 'भारत बंद', जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

यह भी पढ़ें

Arvind's song made a splash, went viral as soon as it was released

अरविंद के गाने ने आते हैं मचाई धूम, रिलीज होते ही हुआ वायरल

24/05/2021
kalyan singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक, वेंटीलेटर सपोर्ट पर

22/07/2021
Electrocution

खेत पर काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत

12/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version