• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संयुक्त किसान मोर्चा का कल ‘भारत बंद’, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bharat Bandh

Bharat Bandh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस ने केंद्र सरकार के नये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को आहूत ‘भारत बंद’ को देखते हुए कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने भारत बंद को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। जबकि किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे 40 किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की है। इसके अलावा दिल्‍ली सरकार ने भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है।

इस बाबत शनिवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंद के मद्देनजर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि शहर की सीमाओं पर तीन जगह प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से किसी को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्‍ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एहतियातन की गई है और पूरी तरह सचेत हैं। दिल्ली में भारत बंद का कोई आह्वान नहीं है, लेकिन हम घटनाक्रम पर ध्यान रख रहे हैं और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने राजनीतिक दलों से भी कहा है कि वे लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों को बचाए रखने की उनकी लड़ाई में हिस्सा लें। इसके साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि बंद का आयोजन सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक के लिए किया गया है।

योगी मंत्रिमंडल का आज विस्तार, ये मंत्री ले सकते है शपथ

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी ने समर्थन का ऐलान किया है। आप की तरफ से बयान में कहा गया कि वे किसानों के भारत बंद का समर्थन करेंगे। सत्ताधारी भाजपा ‘अन्नदाता’ की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

भारत बंद से यहां पड़ेगा प्रभाव

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के कारण सोमवार को सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

बंद से इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर

संयुक्त किसान मोर्चा के बंद से सभी आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी वाले लोगों को बाहर रखा गया है।

Tags: bharat bandhBharat Bandh 2201delhi newssanyukt kisan morcha
Previous Post

तूफान गुलाब ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा-आंध्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

Next Post

अमेरिकी दौरे से लौटे PM, BJP नेताओं ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post

अमेरिकी दौरे से लौटे PM, BJP नेताओं ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

sid-naz

ग्लूकोस पर हैं शहनाज गिल? आखिर क्या है सच्चाई?

10/09/2021
Namami Gange project

चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, ट्रांसफॉर्मर फटने से 10 लोगों की मौत

19/07/2023

लखनऊ में नई गाइडलाइन जारी : मॉल व शॉपिंग कांप्लेक्स में ‘नो मास्क नो एंट्री’

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version