• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 शव बरामद

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राष्ट्रीय
0
Boat Sinking

Boat Sinking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के शिकारगंज थाना इलाके के गोढ़िया में सिकरहना नदी में नाव पलट गई। इसके कारण नाव में सवार 22 लोग नदी में डूब गए।

नाव पलटने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों के ग्रामीण मौक पर पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने नदी में डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी। अभी तक नदी से सिर्फ एक शव के बरामद होने की खबर है। वहीं 5 अन्य लोगों को पानी से निकालकर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक छोटे से नाव पर सवार होकर लोग मवेशियों के लिए घास काटने जा रहे थे, इसी दौरान नाव पलट गई। सिकरहना (बूढ़ी गंडक) नदी में यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार 22 लोगों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं बच्चों को साथ लेकर जा रही थीं। जिन पांच लोगों को निकाला गया, उन्हें चिरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया है।

पार्किंग में खड़ी कार पर गिरी न्यूड महिला, बालकनी में कर रही थी ये काम

नाव पर सवार सभी लोग गोढिया हराज गांव के बताए जाते हैं, जो प्रतिदिन नाव से नदी पार कर मवेशियों के लिए घास लाने जाते थे। प्रतिदिन की तरह आज भी छोटे नाव पर सवार होकर घास काटने जा रहे थे कि हादसा हो गया। सिकहराना नदी में नाव पलटने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर की गांवों के सैकड़ों लोग जुट गए। प्रशासन के अमले के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर नदी में डूबे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। जिन लोगों को तैरना आता था, सभी नदी में कूद पड़े और डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी।

घटना की सूचना पर शिकारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था। जिले के शिकारगंज थाने के गोढ़िया इलाके में हुए नाव हादसे की पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रशासन नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और घटना के अन्य पहलुओं की छानबीन में जुट गया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में नाव से नदी पार करना आम बात है। इसी क्रम में आज भी ये लोग सिकरहना नदी पार कर रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हो गया।

 

Tags: bihar newsboat drownedNational news
Previous Post

इस साल बेहद शुभ है करवा चौथ, जानिए कब रखा जाएगा व्रत

Next Post

तूफान गुलाब ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा-आंध्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Launch of the 'Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar' sewa pakhwada programme
उत्तराखंड

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

04/07/2026
Renovation of Jalandhar Cantt Railway Station completed
पंजाब

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, 13 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04/07/2026
I-cards with Bhagwant Mann's photo removed at Golden Temple
पंजाब

गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए गए

04/07/2026
champat rai
Main Slider

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

04/07/2026
Chandrima Bhattacharya
नई दिल्ली

ममता बनर्जी को बड़ा सियासी झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

04/07/2026
Next Post

तूफान गुलाब ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा-आंध्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

unlock

इस प्रदेश में एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू में मिलेगी राहत, जानें क्या खुलेगा

29/05/2021
Sanjay Raut

PM मोदी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास नहीं है कोई चेहरा : राउत

14/07/2021
Share Market

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version