• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/02/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील संशोधन विधेयक पारित किया गया। उत्तर प्रदेश नगर निगम संशोधन अधिनियम 2026 तथा उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अधिनियम को सदन ने पारित कर मानव गरिमा और समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि कुष्ठ रोग एक गैर-संक्रामक रोग है और अन्य अनेक रोगों की भांति पूर्णतः इलाज योग्य है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 115 के खंड (ड)(i) तथा उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 8 के खंड 2(i)(b) में प्रयुक्त “कुष्ठाश्रम” शब्द को विलोपित किया गया है, क्योंकि यह शब्दावली कुष्ठ रोग से प्रभावित अथवा स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों के प्रति भेदभावपूर्ण अभिव्यक्ति मानी जाती रही है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पूर्व में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा भी सभी राज्यों को ऐसे भेदभावपूर्ण शब्दों को कानूनों से हटाने के निर्देश दिए गए थे। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने यह संशोधन लाकर सामाजिक न्याय और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार कुष्ठ रोगियों की देखभाल, उपचार और पुनर्वास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी स्तर पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज से भी अपील की कि ऐसे व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करें और उन्हें समान सम्मान प्रदान करें।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि “कुष्ठाश्रम” शब्द का प्रयोग नकारात्मक भाव लिए हुए था, जिससे संबंधित व्यक्तियों की गरिमा प्रभावित होती थी। इसलिए मानवाधिकारों और सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर आगरा से मा. विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हाथरस से विधायक श्रीमती मंजुला सिंह माहौर एवं रायबरेली से विधायक अशोक कुमार ने इस मानवीय और दूरदर्शी पहल के लिए नगर विकास मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के प्रति आभार व्यक्त किया। यह संशोधन न केवल विधिक सुधार है, बल्कि सामाजिक चेतना और संवेदनशील शासन का प्रतीक है, जो उत्तर प्रदेश सरकार की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को और सुदृढ़ करता है।

Tags: ak sharma
Previous Post

तारिक रहमान सरकार का आगाज़, 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 1 हिंदू भी शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद — मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन

17/02/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन का जनदर्शन, जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 के बाद यूपी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर ऐतिहासिक यात्रा तय की है – मुख्यमंत्री

16/02/2026

यह भी पढ़ें

RBI

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक दो दिसंबर से होगी शुरू

30/11/2020
Jaya Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी व्रत के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

26/11/2024
sucha singh

एशियाई खेलों के पदक विजेता धावक सुच्चा सिंह कोविड-19 से उबरे

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version