Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UN में इमरान खान ने भारत पर की टिप्पणी, भारतीय प्रतिनिधि ने किया वॉकआउट

imran khan

इमरान खान

इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन वर्चुअल तरीक से किया जा रहा है। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी महासभा में संबोधन दिया। वहीं इमरान खान ने जब बोलना शुरू किया तो यूएन जनरल असेंबली हॉल में मौजूद भारतीय प्रतिनिधि ने वॉकआउट कर दिया। इस दौरान इमरान खान ने भारत पर भी टिप्पणी की।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत पर कई आरोप लगाए। इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा तो वहीं आरएसएस का मुद्दा भी उठाया। वहीं यूएन में जब पाकिस्तान के पीएम ने अपना संबोधन शुरू किया तो भारत ने इसका बायकॉट किया। इस दौरान यूएन जनरल असेंबली हॉल में मौजूद भारतीय प्रतिनिधि ने वॉकआउट कर दिया।

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, लालू ने दिया नारा- “उठो बिहारी, करो तैयारी….

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि 75वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाक पीएम का बयान नया कूटनीतिक तौर पर निम्नस्तर का था। उनके बयान में झूठ, व्यक्तिगत हमला, पाक के अपने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और सीमा पार आतंकवाद को न देखते हुए भारत पर टिप्पणी करना शामिल रहा।

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान यहां भी कश्मीर राग अलापने से बाज नहीं आए। उन्होंने महासभा में संबोधन के दौरान फिर से कश्मीर मुद्दा उठाया। इमरान खान ने कहा कि भारत ने कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। वहां के लोगों के मानवाधिकार का हनन किया जा रहा है।

IPL 2020 : पृथ्वी का अर्धशतक, दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से दी शिकस्त

अपने संबोधन में इमरान खान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधी और नेहरू के सेक्युलर मूल्यों को आरएसएस पीछे छोड़ चुकी है। आरएसएस अब भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश में है। इसके अलावा पाक पीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है।

Exit mobile version