• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरान खान बोले- अनुच्छेद 370 हटाकर भारत ने बड़ी गलती की और वह फंस गया

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के एक साल बाद भी पाकिस्तानी पीएम इमरान खान बेहद बेचैन हैं। पाक अधिकृत कश्मीर की विधानसभा में बुधवार को इमरान खान ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर मोदी ने बड़ी गलती की है और वह फंस गए हैं। इमरान यहीं नहीं रुके वह तो यहां तक कह गए कि कश्मीर जल्द भारत के शासन से आजाद हो जाएगा।

भारत के खिलाफ हर जंग और हर साजिश में हार का मुंह की खा चुके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कश्मीर पर जो कुछ बोल रहे थे। उसका अंजाम पीओके के विधायक जानते हैं। यह उनके चेहरे पर इस तरह झलक रहा था। इसी वजह से इमरान खान ने कहा कि ऐसा लगता है कि अंदर से आप सभी लोग महसूस कर रहे हैं कि आप हार गए हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि कश्मीरी ऐसे वक्त से गुजर रहे हैं जो उनके लिए जीत में खत्म होगा।

इमरान खान ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 5 अगस्त को बहुत बड़ी गलती की। इमरान ने कहा कि वह सोचते थे कि पाकिस्तान चुपचाप बैठा रहेगा, क्योंकि हम भारत से दोस्ती करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, इमरान ने यह नहीं बताया कि दोस्ती के प्रयास के तहत उन्होंने कौन से कदम उठाए? यह तो इमरान ही बता सकते हैं कि आतंकियों को भेजकर कौन सी दोस्ती होती है?

अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुंह की खा चुके इमरान खान ने एक बार फिर माना कि दुनिया भारत के पक्ष में ही बोलेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत का समर्थन करेगी और चुप रहेगी क्योंकि पश्चिम चीन के खिलाफ भारत का इस्तेमाल करना चाहता है। इरमान ने कहा कि दुनिया के अधिकतर देश और नेता नहीं जानते हैं कि कश्मीर में क्या चल रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन्हें अपने लिए लिखने नहीं दिया तो उन्हें काफी समझाना पड़ा।

इरमान खान ने कहा कि 5 अगस्त को उठाए गए कदम की वजह से पश्चिमी मीडिया ने पहली बार पिछले एक साल में भारत की निंदा की है। इरमान ने कहा कि पहले जब बांग्लादेश बना तो दुनिया ने भारत को सकारात्मक रूप में देखना शुरू किया, हमें नहीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

पाकिस्तान के पहले राजनीतिक नक्शे को जारी करने पर इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के लिए प्रतिक्रिया देना और दुनिया को यह बताना जरूरी था कि यह एक विवादित इलाका है। खासकर तब जब भारत ने गिलगित बाल्टिस्तान और दूसरे इलाकों पर दावा कर चुका है।

Tags: imran khanअनुच्छेद 370अनुच्छेद 370 हटाकर भारत ने बड़ी गलती कीइमरान खान
Previous Post

इस शहर के राजा है प्रभु श्रीराम, कलेक्टर-SP सब करते हैं रिपोर्ट, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है

Next Post

रामलला के लिए लाई भेंट को कार में ही भूल गए थे पीएम मोदी! फिर लौटे

Desk

Desk

Related Posts

Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Facial Yoga
फैशन/शैली

इस योगा से मिलेगा चमकता चेहरा

12/03/2026
Bridal Makeup
Main Slider

दुल्हन के मेकअप के दौरान न करें इस क्रीम का इस्तेमाल

12/03/2026
Chaitra Navratri
Main Slider

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

12/03/2026
Next Post
राम मंदिर भूमि पूजन

रामलला के लिए लाई भेंट को कार में ही भूल गए थे पीएम मोदी! फिर लौटे

यह भी पढ़ें

Eyes

अपनी छोटी आंखों को बनाएं आकर्षक, इन टिप्स को करें फॉलो

19/06/2025
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सऊदी अरब भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व टिकट बनवा कर साढ़े चार लाख ठगे

07/12/2021
Bihar Board Result

CBSE ने घोषित किया 12वीं टर्म-1 का रिजल्ट, यहां करें चेक

19/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version