इमरान खान (Imran Khan) की बहन उज्मा खातून ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में उनसे मुलाकात की। वह 20 मिनट की मुलाकात के बाद जेल के बाहर आईं और इमरान के बारे में जानकारी दी। उज्मा ने कहा कि इमरान खान की सेहत सही है, लेकिन उन्हें आइसोलेशन में रखा गया। जेल में इमरान को मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा रहा। आखिरी बार इमरान की सेहत से जुड़ी जानकारी 4 नवंबर को आई थी, जब बहन अलीमा उनसे मिलने गई थीं। इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
उज्मा ने कहा कि इमरान (Imran Khan) बहुत गुस्से में थे। बताया कि उनका मेंटल टॉर्चर किया जा रहा है। सारा दिन कमरे में बंद रखा जा रहा है। किसी से कोई बातचीत नहीं करने दी जा रही। ये जो कुछ भी हो रहा है कि उसके लिए आर्मी चीफ मुनीर जिम्मेदार है।
इमरान खान (Imran Khan) से मुलाकात को मंगलवार अडियाला जेल के बाहर हजारों समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। कई जगहों पर पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली है। समर्थक इमरान को रिहा करो और इमरान नहीं झुकेगा जैसे नारे भी लगा रहे हैं।
इमरान (Imran Khan) 2 साल से अडियाला जेल में
इमरान खान अगस्त 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। विपक्ष का कहना है कि इमरान राजनीतिक साजिश का शिकार हैं, जबकि सरकार आरोपों को सही बताती है।









