• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Apple ने iPhone में Sanchar Saathi प्रीलोड करने से किया इनकार, यह है वजह

Desk by Desk
02/12/2025
in Tech/Gadgets
0
iPhone में प्रीलोड नहीं होगा Sanchar Saathi App, सरकार के आदेश पर Apple का इनकार!
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत सरकार द्वारा स्मार्टफोन में Sanchar Saathi ऐप को अनिवार्य रूप से प्रीलोड करने के आदेश पर Apple ने इनकार कर दिया है. आईफोन मेकर का कहना है कि कंपनी इस निर्देश का पालन नहीं करेगी और अपनी आपत्तियां औपचारिक रूप से केंद्र सरकार को बताएगी. बता दें कि हाल ही में सरकार ने सभी स्मार्टफोन कंपनियों को 90 दिनों के भीतर अपने फोन में Sanchar Saathi ऐप प्रीलोड करने और उसके फीचर्स को डिसेबल न होने देने का आदेश दिया है. सरकार ने इसे साइबर फ्रॉड और चोरी हुए फोन रोकने का सुरक्षा उपाय बताया है, वहीं विपक्ष और प्राइवेसी एक्सपर्ट इसे सर्विलांस का खतरा मान रहे हैं.

सरकारी आदेश पर Apple ने जताई आपत्ति

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने Apple, Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों को 90 दिनों के भीतर अपने फोन में Sanchar Saathi ऐप प्रीलोड करने और उसके फीचर्स को डिसेबल न होने देने का गुप्त आदेश दिया है.

Apple ने इस आदेश पर आपत्ति जताई है और कहा कि वह दुनिया के किसी भी देश में ऐसा अनिवार्य ऐप प्रीलोड नहीं करता है. कंपनी का दावा है कि इससे iOS की प्राइवेसी और सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित होगा और यह अंतरराष्ट्रीय डेटा सुरक्षा मानकों के खिलाफ है.

स्मार्टफोन कंपनियां बनाम सरकार

Apple iOS पर बाहरी ऐप को जबरन जोड़ने की अनुमति नहीं देता, इसलिए कंपनी इस आदेश को अपने सिस्टम के खिलाफ मान रही है. दूसरी तरफ एंड्रॉयड एक ओपन-सोर्स सिस्टम है, जिससे सैमसंग और शाओमी जैसे ब्रांड सिस्टम लेवल पर ऐसे ऐप जोड़ सकते हैं.
रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार ये कंपनियां सरकार के आदेश को रिव्यू कर रही हैं और आगे की रणनीति बना रही हैं. सरकार का तर्क है कि बढ़ते साइबर फ्रॉड, चोरी के फोन और IMEI स्पूफिंग को रोकने के लिए Sanchar Saathi एप अनिवार्य प्रीलोड जरूरी है.

क्या है Sanchar Saathi App?

Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म को दूरसंचार विभाग (DoT) ने लॉन्च किया है, जिसमें CEIR और TAFCOP जैसे सिस्टम शामिल हैं. CEIR मॉड्यूल की मदद से चोरी या गुम हुए फोन को ब्लॉक किया जा सकता है ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो सके. वहीं TAFCOP फीचर की मदद से यूजर्स अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबर की जानकारी चेक कर सकते हैं. और अगर कोई फर्जी सिम निकली है तो उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं. सरकार चाहती है कि इस एप को स्मार्टफोन कंपनियां फोन में प्रीइंस्टॉट करके दें और इसे हटाया न जा सके.

Tags: AppleiphoneSanchar Saathi App
Previous Post

कार में ABS अलर्ट दिखने लगे तो संभल जाएं, ये सिस्टम खतरे की घंटी का देता है संकेत

Next Post

मेंटल टॉर्चर किया जा रहा… इमरान खान से अडियाला जेल में बहन उज्मा ने की मुलाकात

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Imran Khan

मेंटल टॉर्चर किया जा रहा... इमरान खान से अडियाला जेल में बहन उज्मा ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य की पहल ‘हिन्दू एकता महाकुंभ’ की CM योगी ने की सराहना

09/12/2021
Arrested

लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में निजी स्कूल का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

24/08/2022
Vistara Airlines

दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की अफवाह, यात्रियों को विमान से उतारा

18/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version