• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
वसुंधरा राजे Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली/जयपुर/गुजरात। राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। राजे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे की चर्चा हुई।

हालांकि इन मुलाकातों के दौरान वसुंधरा की पार्टी नेताओं से क्या चर्चा हुई, इस पर आधिकारिक रूप से कोई सूचना नही दी गई है। वसुंधरा की ये मुलाकातें इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती हैं क्योंकि पिछले महीने से शुरू हुए राजनीतिक संकट के दौरान वह जयपुर में हुई भाजपा की बैठकों से अलग रही हैं और उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे रखी।

पीएम मोदी आज जारी करेंगे 17,000 करोड़ रुपये की योजना की छठी किस्त

गौरतलब है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बागी रुख अपनाने के कारण राजस्थान में पिछले कुछ हफ्तों से राजनीतिक उठापटक चल रही है। कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री पदों से हटा दिया था।

राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से आरंभ हो रहा है। संभावना है कि गहलोत इस दौरान विश्वास मत का प्रस्ताव ला सकते हैं। जानकारों का मानना है कि गहलोत के पास संख्याबल है और वे बहुमत साबित करने को लेकर आश्वस्त हैं। भाजपा का एक वर्ग कांग्रेस के बागी विधायकों के समर्थन से गहलोत सरकार को गिराना चाहता है लेकिन सूत्रों की मानें तो वसुंधरा इसके पक्ष में नहीं हैं।

गौरतलब है कि वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में मचे घमासान पर एक लंबे वक्त तक इस चुप्पी साध रखी थी, इसे लेकर बीजेपी में चर्चाओं का बाजार गरम था। पिछले महीने जब राजस्थान बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ सियासी दांव चल रही थी तब धुर विरोधी कांग्रेस पर वसुंधरा राजे शांत बैठी थी। इससे उन पर कई सवाल खड़े हो रहे थे और अशोक गहलोत के साथ होने की आशंका भाजपा नेता जता रहे थे।

राजस्थान के छह विधायक गुजरात पहुंचे

राजस्थान में 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले भाजपा के छह विधायक शनिवार (8 अगस्त) को गुजरात के पोरबंदर पहुंचे। चार्टर्ड उड़ान से यहां आए एक विधायक ने कहा कि राजस्थान से भाजपा के और विधायक गुजरात पहुंचेंगे। भाजपा विधायक निर्मल कुमावत ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार विपक्षी विधायकों को डरा धमका रही है। उन्होंने कहा कि विधायक मानसिक शांति के लिए सोमनाथ में दर्शन करने आए हैं।

राजनाथ सिंह बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगेगी रोक

कुमावत ने कहा, ‘कांग्रेस में गुटबाजी होने के चलते पिछले एक महीने में राजस्थान में राजनीतिक उठापटक चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बहुमत हासिल नहीं है। वह विशेष अभियान समूह (एसओजी) और विभागीय छापेमारी करवा कर भाजपा विधायकों पर दबाव बना रहे हैं और डरा धमका रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह देखते हुए हमने मानसिक शांति के लिए सोमनाथ के दर्शन करने का निर्णय लिया। हम यहां खुद को कांग्रेस की सरकार से बचाने आए हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कुछ और विधायक गुजरात आएंगे। एक अन्य विधायक ने कहा कि गुजरात में उनका दो दिन तक रुकने का इरादा है।

Tags: amit shahAshok Gehlotcongressformer CM of RajasthanJP naddaRajasthan Congress crisisRajasthan CrisisRajnath singhRajsthansachin pilotvasundhara rajeअशोक गहलोतराजस्थान कांग्रेस संकटराजस्थान के पूर्व सीएमवसुंधरा राजेसचिन पायलट
Previous Post

संजय दत्त कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, खुद बताया अब कैसी है तबीयत

Next Post

देश में अब तक कुल केस 21.50 लाख से ज्यादा, कोरोना के रिकॉर्ड 64399 नए मामले

Desk

Desk

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Under-construction flyover collapses in GopalganjUnder-construction flyover collapses in Gopalganj
क्राइम

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Next Post
कोविड-19

देश में अब तक कुल केस 21.50 लाख से ज्यादा, कोरोना के रिकॉर्ड 64399 नए मामले

यह भी पढ़ें

murder

युवक की हत्या कर शव फेंकने के आरोप में दंपती और बेटी गिरफ्तार

04/04/2021
pm modi-indian women hockey team

महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली मात, मोदी ने कहा- हार से निराश नहीं होना

04/08/2021
Delhi Protest farm law

किसान कानून का विरोध कर रहे राजपथ पर आगजनी, कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version