• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में अब तक कुल केस 21.50 लाख से ज्यादा, कोरोना के रिकॉर्ड 64399 नए मामले

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
कोविड-19

कोविड-19

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है, रोजाना जिस तरह से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे उन्हें देखकर लग रहा है कि हालात काबू से बाहर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर से रिकॉर्ड नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के कुल 64399 नए केस दर्ज किए गए हैं। एक दिन में कभी भी इतने ज्यादा मामले सामने नहीं आए थे और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 21,53,010 हो गया है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ किया गया था

संक्रमण बढ़ने के साथ कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 861 लोगों की जान गई है और अबतक यह जानलेवा वायरस पूरे देश में 43379 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है लेकिन जिस रफ्तार से नए केस आ रहे हैं उस रफ्तार से ठीक होने वालों का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 53879 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और अबतक कुल 14,80,884 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा 6,28,747 है। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 68.78 प्रतिशत हो गया है।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 2.41 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, शनिवार को देशभर में कुल 7,19,364 टेस्ट किए गए हैं जो एक दिन में किए गए टेस्ट का अबतक का रिकॉर्ड है।

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.98 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 7.29 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.27 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 51.49 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.65 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 30.13 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 8.82 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 14 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Tags: Coronaviruscoronavirus cases in indiaCoronavirus Cured CasesCoronavirus Death TollCoronavirus Recovery Rate in Indiacoronavirus testCoronavirus Testing in IndiaicmrWorld Coronavirus casesकोवि़ड-19
Previous Post

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Next Post

आंध्र प्रदेश : कोविड केयर सेंटर में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, PM मोदी ने जताया दुख

Desk

Desk

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
कोविड सेंटर में आग

आंध्र प्रदेश : कोविड केयर सेंटर में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, PM मोदी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Petrol

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, फाटफट चेक करें अपने शहर के रेट

29/06/2021

साइकिल से उतरे विधायक सुभाष राय, थामा भाजपा का दामन

24/01/2022
hathras case

हाथरस : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का दिया आदेश

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version