• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली मात, मोदी ने कहा- हार से निराश नहीं होना

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi-indian women hockey team
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में गजब का खेल दिखाया और बुधवार को अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी। हालांकि अंत में उसे 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बावजूद भारतीय टीम की हर जगह तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम की कप्तान रानी रामपाल से फोन पर बातचीत की और उनके खेल की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने टीम के कोच शोर्ड मारिन से भी बात की और साथ ही कहा कि एक हार से निराश नहीं होना चाहिए।

भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि उसके पास अब भी पदक जीतने का मौका है और वह ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन का सामना करेगी। पीएम मोदी ने रानी रामपाल से बातचीत कर टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया।

एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी ने मैच के बाद रानी रामपाल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने टीम के कोच शोर्ड मारिन से भी बात की। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने साथ ही कहा कि महिला हॉकी टीम में शानदार खिलाड़ी हैं जो लगातार कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि हार और जीत जिंदगी का हिस्सा हैं। इस हार से उन्हें किसी भी तरह से निराश नहीं होना चाहिए।

किसी की मां ने ऐसा दूध नहीं पिलाया जो तिरंगा फहराने से रोक सके : विज

महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल में हार से कुछ भारतीय खेलप्रेमियों का दिल जरूर टूटा होगा लेकिन अभी मेडल जीतकर इतिहास रचने का मौका उसके पास है। भारत के पास अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है जिसके लिए शुक्रवार को उसका सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा। फाइनल में अर्जेंटीना का सामना नीदरलैंड से होगा।

इससे पहले भारतीय टीम ने तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय टीम 1980 के मॉस्को ओलंपिक में छह टीमों में चौथे स्थान पर रही थी। उस समय पहली बार ओलंपिक में महिला हॉकी को शामिल किया गया था और राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेले गए थे।

Tags: pm modi-indian women hockey teamtokyo olympic 2020Tokyo Olympic 2021
Previous Post

किसी की मां ने ऐसा दूध नहीं पिलाया जो तिरंगा फहराने से रोक सके : विज

Next Post

गन्ना भुगतान में लापरवाही पर योगी का एक्शन, 5 चीनी मिलों के खिलाफ RC जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
Sugar Mill

गन्ना भुगतान में लापरवाही पर योगी का एक्शन, 5 चीनी मिलों के खिलाफ RC जारी

यह भी पढ़ें

placement

आईटीआई छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए गठित होगा टीसीपी सेल

17/06/2022
Amrit Abhijat

नदियों के प्रदूषण को कम करने के लिए बन रहा प्लान: अमृत अभिजात

11/04/2024

कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने दे दी जान, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिला फंदे से लटका शव

18/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version