• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी चुनाव में ममता बनर्जी ने भरी हुंकार, कहा- यूपी में ‘खेला होबे’

Writer D by Writer D
03/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, वाराणसी
0
Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में सपा गठबंधन को जिताने की अपील की। ममता ने मंच से देवी स्तोत्र और इकबाल का शेर भी सुनाया।

सपा गठबंधन की ओर से आयोजित संयुक्त जनसभा में ममता बनर्जी ने वाराणसी में अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शन का जिक्र कर कहा कि इनकी (प्रदर्शनकारियों) हार तय है। विरोध प्रदर्शन से मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं डरपोक नहीं, लड़ाकू हूं। जिंदगी में कभी झुकी नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मां बहनों का सम्मान नहीं है। भाजपा के लोग पहले कहते थे कि अच्छे दिन लाएंगे, लेकिन उनका वादा सिर्फ वाद बनकर ही रह गया। मंच से “खेला होबे” का नारा देकर ममता ने कोरोना काल की विभिषिका, नोटबंदी की पीड़ा, एंटी रोमियो स्क्वॉड के उत्पीड़न का जिक्र कर कहा कि अखिलेश मेरा छोटा भाई है। अखिलेश आपके घर का बेटा है। आप लोग इसका साथ दीजिए। सपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल सरकार से अच्छा तालमेल बनाएंगे।

आपस में लड़वाने का काम भाजपा का है, हमारा नहीं : ममता बनर्जी

जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लेकर कहा कि सपा की सरकार बनी तो लखीमपुर खीरी के पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव हार रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस गांव को प्रधानमंत्री ने गोद लिया उस गांव में भाजपा प्रधानी हार गई। अखिलेश ने कहा कि इस बार जनता चुनाव लड़ रही है।

UP Elections: BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा - मैं किसी से नहीं डरती,  महिलाएं सिर्फ अखिलेश पर करें भरोसा Mamta Banerjee rained on BJP in  Varanasi, said - women should only

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि गठबंधन देश बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। यूक्रेन प्रकरण का जिक्र कर कहा कि देश के कई युवा वहां फंसे हैं। सरकार केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने मंच से पूछा कि यूपी चुनाव में का बा। यूपी चुनाव में गठबंधन बा। अब तो बंगाल से ममता दीदी भी बनारस आ गई हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। जनसभा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल और सपा सांसद जया बच्चन भी मौजूद रहीं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूपी में विकास और बुलडोजर की कार्रवाई एक साथ शुरू हुई : सीएम योगी

Next Post

गैलेक्सी एस सीरीज का पहला फोन S Pen हुआ लॉन्च

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Mahmood Madani
उत्तर प्रदेश

KGMU से सटी दरगाहों पर एक्शन से महमूद मदनी भड़के, दी ये चेतावनी

28/01/2026
Moeed Khan
उत्तर प्रदेश

अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता मोईद खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

28/01/2026
Prateek Yadav-Aparna Yadav
Main Slider

हो गया पैचअप! प्रतीक यादव ने Insta पर शेयर की अपर्णा यादव संग तस्वीर, लिखा- All is Good

28/01/2026
Sharad Pawar
राजनीति

यह एक है हादसा, इसमें राजनीति नहीं… अजित पवार के निधन पर बोले शरद पवार

28/01/2026
CM Yogi inaugurated the Siddharthnagar Festival
Main Slider

उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

28/01/2026
Next Post
samsung-galaxy-s22

गैलेक्सी एस सीरीज का पहला फोन S Pen हुआ लॉन्च

यह भी पढ़ें

संजय शिंदे की मौत Sanjay Shinde dies

सैनिटाइज़र के कारण कार में लगी आग, राष्ट्रवादी नेता संजय शिंदे की मौत

14/10/2020
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन करते रहेंगे : टिकैत

29/11/2020
uddhav thakre

महाराष्ट्र : मेरी खामोशी को कमजोरी ना समझें-उद्धव ठाकरे

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version