• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपस में लड़वाने का काम भाजपा का है, हमारा नहीं : ममता बनर्जी

Writer D by Writer D
08/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
mamata banerjee

mamata banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा की रैली हमेशा अच्छी रहती है लेकिन हम लोग रैली नहीं कर पाते, हकीकत में जीते हुए हैं। हम जनता का काम करते हैं। चुनाव आयोग ने जो तय किया है, उसका सम्मान करते हैं। देश व प्रदेश को भाजपा की अराजकता से बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को जिताना जरूरी है। ये बातें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर अखिलेश यादव के साथ हुई संयुक्त प्रेसवार्ता में कही।

अखिलेश ने कहा, भाजपा के झूठ की जहाज यूपी में नहीं उतर पाएगी

अखिलेश यादव ने कहा कि कल ममता जी कलकत्ता से यहां आ गयीं लेकिन दूसरे लोग दिल्ली से यूपी में नहीं आ पाये। उनके लिए मौसम खराब था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हकीकत में यूपी में भाजपा के लिए यूपी का मौसम खराब है। इनके झूठ की जहाज यहां उतर नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि ममता जी ने पश्चिम बंगाल में गंगा-जमूनी तहजीब को आगे बढ़ाने का काम किया है। इन्होंने भाजपा की पूरी फौज को मात दी। अब यूपी में भी भाजपा का सफाया है।

लखनऊ पहुंचीं ममता बनर्जी, अखिलेश ने किया स्वागत

मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अखिलेश (Akhilesh) को बुलाने के लिए धन्यवाद देते हुए अखिलेश को भाई कहा। उन्होंने कहा कि रिश्ता बनाने के लिए आपने हमको मौका दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि भाजपा को हराने के लिए आप सभी अखिलेश यादव का समर्थन करें। हम गंगा-यमुनी तहजीब को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यहां गंगा सागर मेला लगता है। यह मेला अयोध्या के ज्ञानदास जी लगवाते हैं और वहां लाखों की भीड़ लगती है। पूरी व्यवस्था हमारी सरकार करती है लेकिन हमने कभी उनके रहने का स्थान, नाम आदि नहीं पूछा। हमारी नजर में हम सभी एक भारतीय हैं। आपस में लड़वाने का काम भाजपा का है। हमारा नहीं।

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘समाजवादी वचन पत्र’, किए ये वादे

ममता बनर्जी ने कहा कि आप सभी को तय करना है कि आप भाजपा के झूठ पर मुहर लगाएंगे या समाजवादी पार्टी की हकीकत पर। समाजवादी पार्टी विकास के लिए काम करने वाली पार्टी है। यह हमेशा काम में विश्वास करते हैं, जबकि भाजपा सिर्फ मेनिफेस्टो तैयार करती है। यदि भाजपा को थोड़ी भी जनता की परवाह होती तो उन्हें पहले उन्नाव व हाथरस की घटना पर माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यहां कोरोना के कारण जान गवां चुके लोगों की लाश गंगा में बहती रही और योगी पश्चिम बंगाल में जाकर चुनाव प्रचार करते रहे। उन्हें लाशों की परवाह नहीं रही। उन्हें तो सिर्फ वोट की परवाह है। वे कोरोना को हरा नहीं पाये, हमें हराने के लिए पश्चिम बंगाल आये थे। उन्होंने कहा कि इन्होंने सभी लाशों को पानी में बहवा दिया। पश्चिम बंगाल में पहुंची लाशों का हमने उनके धर्म के हिसाब से दाह संस्कार करवाया।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भाजपा सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए : केशव मौर्य

Next Post

सीएम योगी की सभा में हर-हर बम-बम नारे से गूंजा ठाकुरद्वारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी की सभा में हर-हर बम-बम नारे से गूंजा ठाकुरद्वारा

यह भी पढ़ें

Jaguar crashes

सेना का फाइटर जेट जगुआर क्रैश, पायलट सुरक्षित; वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

07/03/2025
Suicide

दो किसानों ने की आत्महत्या

02/07/2022
naksali encounter

गढ़चिरौली में ढेर हुए 26 नक्सली, 4 जवान घायल

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version