• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने किया Agni-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

Writer D by Writer D
23/11/2022
in राष्ट्रीय, ओडिशा
0
Agni-3 missile

Agni-3 missile

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत ने लंबी दूरी तक वार करने वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -3 (Agni-3 missile) का बुधवार को सफल ट्रेनिंग लॉन्च (परीक्षण) किया। 3 हजार किमी तक रेंज वाली परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल को ओडिशा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि लॉन्च एक पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था और इस दौरान सभी परिचालन मानकों का ध्यान रखा गया था।

बता दें कि अग्नि-3 मिसाइल (Agni-3 missile) पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी है। इसकी लंबाई 17 मीटर, व्यास 2 मीटर और वजन करीब 50 टन है है। 2019 में इसका रात में भी परीक्षण किया गया था। अग्नि-3 की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए कई बार पहले भी टेस्ट किए जा चुके हैं। इस मिसाइल की खासियत है कि इसमें 2 चरणों में प्रोपेलेंट भरा जाएगा। ये मिसाइल अपने साथ 1।5 टन का हथियार ले जाने में सक्षम है।

बता दें कि मिसाइलों की अग्नि श्रृंखला में अब अग्नि-1 (700 किमी), अग्नि-2 (2,000 किमी), अग्नि-3 (3,000 किमी), अग्नि-4 (4,000 किमी) और 5,000 किमी की सबसे लंबी मारक क्षमता वाली अग्नि-5 शामिल है।

डीआरडीओ के सूत्रों ने कहा कि 700 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-1 का इस्तेमाल कम से कम 220 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने के लिए किया जा सकता है, जो पृथ्वी श्रृंखला की मिसाइलों द्वारा कवर की गई रेंज को कवर करने में मदद करेगी, जो 150 किमी से 350 किमी के बीच लक्ष्य को भेद सकती हैं।

अग्नि और सामरिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के साथ भारत आसानी से 30 से 5,000 किलोमीटर के बीच टारगेट को निशाना बना सकता है। ब्रह्मोस 30 से 300 किमी के लक्ष्य को मार गिरा सकती है, जबकि अग्नि उससे आगे की दूरी पर टारगेट को साध सकती है।

Tags: Agni-3 missileNational newsorrisa news
Previous Post

आजम खान की आवाज के नमूने की होगी जांच, इस मामले में कोर्ट ने दिए आदेश

Next Post

श्याम बनकर सलमान ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर चाकू की नोंक पर पढ़ाया निकाह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.
बिहार

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
CM Bhajanlal Sharma
राजनीति

गुरुनानक देव जी ने सभी को समान माना: मुख्यमंत्री शर्मा

05/11/2025
Gangotri Enclave residents overwhelmed by Savin Bansal's generosity
राजनीति

जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी

05/11/2025
Next Post
Conversion

श्याम बनकर सलमान ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर चाकू की नोंक पर पढ़ाया निकाह

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

LPG सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, उज्जवला योजना पर भी चला महंगाई का चाबुक

07/04/2025
International cyber fraud gang

अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्राॅड करने वाले गैंग का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत तीन गिरफ्तार

24/03/2021
CM Dhami

CM और केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कृषि की समीक्षा की

05/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version