• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान की आवाज के नमूने की होगी जांच, इस मामले में कोर्ट ने दिए आदेश

Writer D by Writer D
23/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
azam khan

azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। सपा नेता आजम खां (Azam Khan) की आवाज के नमूने की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) लखनऊ में होगी। कोर्ट ने रामपुर के एसपी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ के निदेशक को आदेश दिया है कि सात दिन के अंदर आजम खां के आवाज के नमूने लेकर पेश करें। इस मामले की अगली सुनवाई 03 दिसंबर को होगी।

जाने कब का है मामला

मामला साल 2007 का है। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आजम खां (Azam Khan) ने एक जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा के बाद बसपा नेता धीर कुमार शील ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि आजम खां ने अपने भाषण में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। तहरीर के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने 30 अक्तूबर 2021 को आजम खां पर आरोप तय कर दिए थे। इस मामले में आजम खां की जमानत पहले ही मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है।

पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में आजम खां की ऑडियो कैसेट चलाई गई थी। गवाह ने इस बात की पुष्टि की थी कि यह आजम खां की आवाज है। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि आजम खां की आवाज के नमूने लेकर मुरादाबाद की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएं। मुरादाबाद की लैब के निदेशक ने कोर्ट को अवगत कराया था कि यहां इस तरह की जांच की व्यवस्था नहीं है।

इस पर कोर्ट ने बुधवार आदेश दिए कि आजम खां की आवाज के नमूनों और उपलब्ध ऑडियो कैसेट की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में कराई जाए। सहायक शासकीय अधिवक्ता अमित सक्सेना ने बताया कि कोर्ट ने रामपुर के एसपी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के निदेशक को आदेश दिया है कि सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट पेश की जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 03 दिसंबर को होगी।

Tags: azam khanRampur News
Previous Post

योगी ने गुजरात में किया रोड शो, जनता ने सम्मान

Next Post

भारत ने किया Agni-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Agni-3 missile

भारत ने किया Agni-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

यह भी पढ़ें

Curtains

सर्दियों में इस तरह करें पर्दो के रंग का चुनाव, मिलेगा आकर्षक लुक

09/11/2025
Anushka Sharma

सालों बाद मुंबई लौटी अनुष्का शर्मा, ब्लैक ड्रेस लगी स्टनिंग

04/09/2024
stf arrested 5 smugglers

STF ने जब्त किया एक करोड़ का फेन्साडिल सिरप, पांच तस्कर गिरफ्तार

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version