• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंदन में बंद होने जा रहा 16 साल पुराना भारतीय रेस्टोरेंट, मालिक ने पाकिस्तान पर लगाएं गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
25/02/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Rangrez Restaurant

Rangrez Restaurant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक भारतीय रेस्टोरेंट (Rangrez) बंद होने जा रहा है। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि इसे बंद करने की बड़ी वजह पाकिस्तानी लोगों की ओर से किए जा रहे हमले और लगातार मिल रही धमकी है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धमकी मिलने के बाद भी उन्हें पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिली। उनका कहना है कि आप मेरे बिजनेस में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन मेरी इच्छा को रोक नहीं सकते।

लंदन में पिछले 16 सालों से शानदार मेहमाननवाजी और अपने लजीज खानों से लोगों को लुभाने वाले हरमन सिंह कपूर ने ऐलान किया है कि वह अगले महीने अपना भारतीय रेस्टोरेंट, रंगरेज (Rangrez) बंद कर देंगे। उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करने के पीछे पाकिस्तानी गुप्स से मिल रही कथित धमकी और हमले के साथ-साथ लगातार बढ़ते खर्च, बार-बार होने वाली गड़बड़ी और मेट पुलिस से कम सहयोग मिलने को बड़ी वजह बताई।

हमरन कपूर, जो अपनी पत्नी के साथ हैमरस्मिथ में अपना रेस्टोरेंट (Rangrez) चलाते हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “16 यादगार सालों के बाद, मैंने अगले महीने हैमरस्मिथ में रंगरेज़ रेस्टोरेंट बंद करने का मुश्किल फैसला किया है।” उन्होंने आगे कहा, “बढ़ते खर्च, लगातार ऑनलाइन हैरेसमेंट, पाकिस्तानियों द्वारा बार-बार की जाने वाली गड़बड़ी और हमले के साथ-साथ मेट पुलिस से सही सहयोग नहीं मिलने की वजह से इसे आगे जारी रखना नामुमकिन हो गया है।”

अपने पोस्ट के अंत में हरमन कपूर ने अपने सभी कस्टमर्स को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “हम हर उन खास कस्टमर को धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इतने सालों तक हमारा साथ दिया। उनके सहयोग के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। थैंक्स। टीम रंगरेज़। हरमन कपूर और परिवार।”

रंगेरज (Rangrez) रेस्टोरेंट के बंद किए जाने संबंधित पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। एक यूजर ने इसे बंद किए जाने पर अफसोस जताते हुए कहा, “यह सुनकर दुख हुआ। मुझे हैमरस्मिथ में रंगरेज़ जाने का मौका मिला और खाना भी बहुत बढ़िया था।” एक ने कहा, आपके बिजनेस के बंद होने की खबर सुनकर दुख हुआ।”

घटना पर ब्रिटिश पुलिस का कहना था कि पुलिस अधिकारी मौके पर गए थे, वहां पर उन्होंने पीड़ितों से बात की और CCTV फुटेज देखने और एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देने सहित सुरक्षा के कई उपाय किए गए। हालांकि, कपूर का कहना है कि परिवार डर में जी रहा है क्योंकि जिम्मेदार लोग अभी भी फरार हैं।

Tags: international News
Previous Post

जापान दौरे के पहले दिन लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

Next Post

टोक्यो रोड शो: मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उद्यमियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

Writer D

Writer D

Related Posts

Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Import Duty
Main Slider

Hormuz Strait में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, ट्रंप का ऐलान

04/05/2026
Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Next Post
CM Yogi

टोक्यो रोड शो: मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उद्यमियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

यह भी पढ़ें

उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाय: महेश कुमार गुप्ता

03/09/2022
CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

06/02/2025
CM Dhami

सीएम धामी बोले- मोदी के नेतृत्व में एनडीए निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर

04/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version