• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को दी मात… तीसरी बार जीती एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी

Writer D by Writer D
20/11/2024
in Main Slider, खेल
0
Indian women's hockey team won the Asian Hockey Champions Trophy

Indian women's hockey team won the Asian Hockey Champions Trophy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team)  ने इस तरह तीसरी बार खिताब जीता। भारत के लिए दीपिका ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। दीपिका ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई। चीन की टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

दीपिका का कमाल

मैच का हाफ टाइम दोनों टीमों के बीच बगैर गोल के बराबरी पर रहा था। मगर तीसरे क्वार्टर में दीपिका अपने अलग ही रंग में नजर आईं। 31वें मिनट में दीपिका ने भारतीय टीम का खाता खोला। दरअसल, चीन की गलती के कारण भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था।

सुशीला ने पेनल्टी कॉर्नर से ट्रैप पर गलती की, लेकिन नवनीत को गेंद मिल जाती है, वह डी में जगह बनाकर दीपिका को देती हैं। दीपिका समय लेती हैं और बेहतरीन तरीके से अपना रिवर्स हिट के साथ गोल दागती हैं। इस तरह भारतीय टीम ने मैच और खिताब अपने नाम किया।

इस बार टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारा भारत

पिछला खिताब भी भारतीय टीम ने ही जीता था। ऐसे में यह टीम का लगातार दूसरा खिताब रहा है। मेजबान भारतीय टीम इस बार टूर्नामेंट में अजेय रही है। यह एकमात्र टीम है जिसे अब तक हराया नहीं जा सका है। भारत ने ग्रुप स्टेज में भी अपने सभी मैच जीते हैं।

भारतीय टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया था। ​दूसरी ओर चीन का भी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उसे ग्रुप स्टेज में सिर्फ भारतीय टीम से ही हार का सामना करना पड़ा था। चीन ने अपने 5 पूल गेम में से 4 जीते हैं। उसने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया था।

पर्थ टेस्ट से 48 घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली ने किया संन्यास का ऐलान

इस तरह मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दूसरी बार चीन को शिकस्त दी। भारतीय महिला टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था। दूसरी ओर हरेंद्र सिंह के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने पहला खिताब जीता।

Tags: Asian Champions Trophy 2024indian women hockey team
Previous Post

महाकुंभ 2025: पीएम मोदी से पहले प्रयागराज पहुंचेगा ‘निषादराज’

Next Post

अयोध्या नगर निगम की मशीनरी हुई ‘स्मार्ट’, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
Next Post
CM Yogi

अयोध्या नगर निगम की मशीनरी हुई 'स्मार्ट', करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात

यह भी पढ़ें

Finance Minister

‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का बजट : निर्मला सीतारमण

12/02/2021
Horoscope

17 जुलाई राशिफल: क्या कहते है आपके सितारे

17/07/2022
Imran Khan

‘मुझे धीमा जहर दिया जा सकता है…’, सुप्रीम कोर्ट में इमरान की गुहार

10/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version