• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

17 जुलाई राशिफल: क्या कहते है आपके सितारे

Writer D by Writer D
17/07/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

17 जुलाई 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल (Horoscope)-

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। हर काम में आसानी से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अपनी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों को प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे। पारिवारिक और शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कोई उलझा हुआ पारिवारिक मसला सुलझ सकता है। कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत और रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। चाटुकारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। लोगों पर जल्दी से विश्वास ना करें। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद हैं। व्यावसायिक स्तर पर अपनी ओर से भरसक प्रयास करें, सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है, लेकिन तमाम पहलुओं पर अच्छे से विचार-विमर्श जरूर करें। नौकरीपेशा भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को करेंगे पूरा। सेहत से परेशान रह सकते हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजनों के लिये समय निकाल पाना मुश्किल होगा, अपने व्यस्त कार्यक्रम में व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें। व्यवसायी किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी मिलेगी। सेहत खराब रहने की संभावना है। अपने शत्रुओं पर विजय पर सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराने विवादों से निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन आपके लिये काफी खुशमिजाज होगा। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आप अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्यजीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकती है। व्यवसायी इस समय मुनाफा कमाने की उम्मीद रख सकते हैं। निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है। अचानक धन लाभ और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिजनों अथवा अपने चाहने वालों के साथ खुशी मनाने की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत के चलते कारोबार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, खर्चों में भी वृद्धि रहेगी। परिवार में किसी से अनबन चल रही है, तो आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति जरूर सचेत रहें, खान-पान का ध्यान रखें। अनाप-शनाप खाना हानिकारक हो सकता है।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कैरियर के लिहाज से कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक रूप से थोड़े मुश्किल से गुजर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट आने की उम्मीद है। पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए सावधान रहें। परिवार में भरपूर सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अंहकार और अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से बंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा और उससे आपको फायदा भी होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नयी ऊर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुडऩे के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये वाद-विवाद से बचकर रहें। साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस के अंदर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। कामकाजी व्यस्तताओं के बीच परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

बॉडी में लचीलापन लाने के लिए करें शलभासन

Next Post

यूपी में 11 IPS का ट्रांसफर, कन्नौज SP के बाद DM भी हटाए गए

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami reviewed the progress of the Jal Jeevan Mission.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Amit Shah
Main Slider

संसद आ रहा हूं, फिर कौन भाग रहा है?, अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 11 IPS का ट्रांसफर, कन्नौज SP के बाद DM भी हटाए गए

यह भी पढ़ें

khichdi

घर पर बनाएं चटपटी और हेल्दी साबूदाना खिचड़ी

26/10/2020
Amritpal Singh

अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर फरार, 78 साथी गिरफ्तार

18/03/2023
Chidanand Saraswati

सनातन को उसके चरम उत्कर्ष पर ले जाने का कार्य करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ – चिदानंद सरस्वती

22/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version