• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के हाइवे अमेरिका की सड़कों की तरह दिखेंगे: गडकरी

Writer D by Writer D
01/03/2024
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति
0
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर : केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को कहा कि साल के अंत तक देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका की सड़कों की तरह दिखने लगेंगे।श्री गडकरी ने पालिटेक्निक मैदान में गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल एवं 15 किलोमीटर लम्बे बनने वाले बाईपास रोड की शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर किया। तीन चरणों वाली इस परियोजना पर 1750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

श्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक पोस्ट में कहा है कि मां विंध्यवासिनी की छाया में स्थित मिर्जापुर जिला धार्मिक और प्राकृतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इस पूरे क्षेत्र को विकसित करने के लिए आज 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की 2 महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए पर गंगा नदी पर 6 लेन पुल सहित 15 किलोमीटर लंबा 4 लेन का मिर्जापुर बाईपास बनाया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 35 और 330 पर मिर्जापुर से प्रयागराज तक और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक 59 किलोमीटर लंबी सड़क पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से श्रद्धालुओं के लिए मिर्जापुर जिले के धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मिर्जापुर सहित प्रयागराज तथा पूर्वांचल के कई जिलों में आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। गंगा नदी पर 4-लेन मिर्ज़ापुर बाईपास के निर्माण से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और मिर्जापुर-अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे व्यापार बढ़ेगा।

गडकरी (Nitin Gadkari) ने मां विंध्यवासिनी के दरबार पर टेका माथा

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को यहां विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। श्री गडकरी ने यहां 1750 करोड़ रुपए से बनने वाले सड़क एवं पुल का शिलान्यास करने से पहले देवी के दरबार पहुंच कर मां चरणों में शीश नवाया और देवी की अभ्यर्थना कर आशीर्वाद मांगा।

सारे धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल मंदिर के पुरोहित रत्नाकर मिश्र एवं उनके सहयोगी पंडितों ने सम्पन्न कराया।केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित लधु त्रिकोण मां काली एवं मां सरस्वती देवी के भी चरणों में शीश नवाया। उन्होने विंध्याचल में कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था। उनके दर्शन पूजन के बाद आम दर्शनार्थियों के द्वारा दर्शन पूजन फिर शुरू किया गया। इससे पहले श्री गडकरी का हैलिपैड पर स्वागत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया। साथ में स्थानीय भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर पटेल एवं पदाधिकारी थे ।

इस अवसर पर कमिश्नर मुथुकुमार स्वामी औरजिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन सहित पूरा सरकारी अमला मौजूद था। श्री गडकरी ने विंध्याचल मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वे मंदिर परिसर में कोरिडोर निर्माण कार्य की प्रशंसा भी की। केंद्रीय मंत्री इससे पहले भी मां के दरबार में आ चुके हैं। पर इस बार नये स्वरूप को देखते ही अभिभूत हो ग‌ए।

Tags: mirjapur newsNitin Gadkariup news
Previous Post

बस्तर विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल व सीएम साय

Next Post

50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, कीमत कर देगी हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
Infinix Smart 8 Plus

50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, कीमत कर देगी हैरान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

चुनौतियों से डटकर सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा अधिवक्ता समाजः योगी

28/05/2024
kanwari clash

मामूली कहासुनी के चलते आपस में भिड़े कांवड़िए, चाकूबाजी में एक की मौत

05/03/2021
CM Dhami paid homage to Nityananda Swami

नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई: मुख्यमंत्री पुष्कर

27/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version