• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीखे हुए गर्मी के तेवर, जारी हुआ हीट वेव का अलर्ट

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, गोरखपुर, झाँसी, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ
0
Temperature
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के साथ गर्मी (Heat) ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अभी मार्च का महीना ही खत्म होनेवाला है, लेकिन गर्म हवा और भीषण गर्मी ने लोगों का अभी से हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो इस महीने के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मंगलवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले दो दिनों में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और मेरठ समेत अन्य जिलों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। 30 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। राज्य में 3 अप्रैल तक हीट वेव (Heat Wave) का असर बना रहेगा। गर्म हवाओं के थपेड़े सड़क पर चलना दूभर करेंगे।

लखनऊ ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

राजधानी लखनऊ के टेंपरेचर ने मार्च में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 30 मार्च 2017 को दर्ज 41.1 डिग्री सेल्सियस के बाद सर्वाधिक है। इसके अलावा 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा सबसे गर्म स्थान रहा।

मार्च में झुलसा रही गर्मी, कानपुर में 40.1 व लखनऊ में 39 डिग्री पहुंचा पारा

अगले दस दिनों तक राहत के असार नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी। अगले दस दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा​​​​।

इसलिए तप रहा मार्च

मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं। जो पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान के रास्ते यूपी की ओर आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Tags: Heat Waveheat wave alertlooLucknow Newsmerrut newsup news
Previous Post

पूर्व पत्रकार रईस अहमद समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

Next Post

भारत की पहली हाइड्रोजन कार में संसद भवन पहुंचे नितिन गडकरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने किया 6466.37 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

07/04/2026
Next Post

भारत की पहली हाइड्रोजन कार में संसद भवन पहुंचे नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें

Murder

कुख्यात शराब माफिया की गोली मारकर हत्या, जमानत पर आया था बाहर

01/11/2024
Investment

इस सरकारी स्कीम में पति-पत्नी करें निवेश, हर महीने मिलेगी इतनी पेंशन

04/01/2023
kanwariyas

दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल

15/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version