• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात शराब माफिया की गोली मारकर हत्या, जमानत पर आया था बाहर

Writer D by Writer D
01/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। जिले में दिवाली की रात जुआ खेलने के दौरान कुख्यात शराब माफिया अजित सिंह (Ajit Singh) उर्फ जड़ी सिंह की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। अजित वर्तमान में ग्राम प्रधान था और जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसकी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है।

जानकारी के मुताबिक, अजित उर्फ जड़ी सिंह (30) पर देवरिया के बनकटा थाना और बिहार के सिवान जिले के थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें शराब तस्करी, मारपीट व हत्या के मामले हैं। जड़ी सिंह 10 दिन पहले ही शराब तस्करी के मामले में सिवान जेल से जमानत पर छूट कर आया था। लेकिन बीती रात उसकी गोली मारकर हत्या कर (Murder) दी गई।

इस मामले में देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि रात में हत्या (Murder)  की एक वारदात हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर घरवालों से पूछताछ की गई है और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। अजित उर्फ जड़ी सिंह का यूपी से लेकर बिहार तक शराब का बड़ा सिंडिकेट था।

दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, आम आदमी की रसोई में लगी आग

गौरतलब हो कि देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहा गांव निवासी अजित उर्फ जड़ी सिंह ग्राम प्रधान था और कुख्यात शराब तस्कर भी। वह कल दिवाली की रात में सोहनपुर कस्बे में जुआ खेलने गया था, जहां वाद-विवाद में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने वाले जो लोग थे वह बिहार के थे और शराब तस्करी के धंधे से जुड़े थे। फिलहाल, सूचना पर बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया- बनकटा थाना के सोहनपुर क्षेत्र का मामला है जहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति (अजित सिंह) का शव उसके जान पहचान के पंकज जायसवाल के घर रात में मिला है। आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल, सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Tags: crime newsDeoria Newsup news
Previous Post

दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, आम आदमी की रसोई में लगी आग

Next Post

बख्शे न जाएं गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
CM Yogi heard the problems of 200 people

बख्शे न जाएं गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

amrit abhijat

शहर के नालो की सफाई तथा ड्रोन सर्वे कार्य के अवलोकन हेतु प्रमुख सचिव ने भ्रमण किया

24/06/2022
Maha Kumbh

भक्ति, ज्ञान और साधना के महाकुम्भ में 76वें गणतंत्र दिवस पर हुआ राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम

26/01/2025

यूपी में बढ़ा कोराेना का कहर : इन सात जिलों पर सरकार की विशेष नजर

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version