• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच करोड़ की ठगी करने वाले अन्तरराज्यीय जालसाज पिता पुत्र गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। हाईवे पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने गुरुवार को जालसाजी करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी, चौपहिया वाहन, क्लोन चेक, बैंक चेकबुक आदि सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपित क्लोन चेक के माध्यम से अब तक 45 लोगों के खाते से करीब पांच करोड़ रुपये जालसाजी से निकाल चुके हैं।

थाना हाईवे पर गुरुवार की शाम प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक मार्तंण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी नितिन कसाना और हाईवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जालसाज अंतरराज्यीय पिता और पुत्र गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए विनोद और उसका पिता कंचन सिंह, जो हाथरस के निवासी है।

आरोपी पिता-पुत्र ने पांच राज्यों के 45 लोगों को जालसाजी का शिकार बनाया। आरोपी क्लोन चेक के माध्यम से खातों से रकम निकाल लेते थे। मथुरा में इनके खिलाफ शहर कोतवाली में गौरव गोयल ने 15 लाख रुपये और थाना हाईवे में कादर बख्श ने 6.50 लाख रुपये की जालसाजी मुकदमे विगत दिनों दर्ज कराए थे। आरोपितों से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पांच आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों की 30 चेकबुक, बैंकों के अधबने चेक व जमा निकासी बाउचर, आठ नए सिम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के 13 कीपैड फोन, दो मल्टीमीडिया फोन, 5800 रुपये नकदी, एक कार बरामद हुई है।

अंडर ट्रेनी सीओ हर्षिता सिंह ने बताया आरोपी बैंक में जाकर लिपिक के पास रखे चेक की वीडियो बनाते थे। उसके बाद इन चेक की वीडियो का स्क्रीनशॉट लेते थे। खाता संख्या और नाम आने के बाद मजदूरों को 10 हजार की नौकरी का झांसा देते थे। मजदूर के आधार कार्ड और अन्य प्रमुख कागजात लेने के बाद यह जालसाज एक बैग, पैन और रजिस्टर देकर इनके नाम से बैंक में खाता खुलवाते थे। उस बैंक की चेक बुक जारी कराकर उसके ऊपर से मजदूर का खाता संख्या और नाम को हटाकर बनाई वीडियो के चेक का नाम और खाता संख्या डालकर हूबहू हस्ताक्षर भी बना लेते थे।

इसके बाद चेक लगाकर मजदूर के खाते में रकम को आरटीजीएस करा देते थे। मजदूर के खाते से दूसरे जिले में जाकर रकम को निकाल लेते थे। दोनों जालसाज नए-नए मजदूरों को भी अपना शिकार बनाते थे। जालसाज पिता-पुत्र ने प्रदेश के मथुरा, आगरा, टूंडला, हाथरस, चित्रकूट, एमपी के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, हरियाणा के पलवल, होडल, राजस्थान के अलवर, जयपुर, भरतपुर, उत्तराखंड के देहरादून निवासी लोगों के खातों से रकम निकाली है।

Tags: crime newsfraudster arrestedmathura newsup news
Previous Post

पीतल की ढलाई करने वालों ने लूटा था मोबाइल, तीन गिरफ्तार

Next Post

गुमटी के विवाद में हुई मारपीट के दौरान अधेड़ की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Beaten

गुमटी के विवाद में हुई मारपीट के दौरान अधेड़ की हत्या

यह भी पढ़ें

Under-construction railway overbridge collapses in Tundla

टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, कई मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

09/10/2025
OPD services started

प्रदेश में आज से शुरू हुई OPD सेवाएं, कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा इलाज

04/06/2021

भूकंप के झटके से हिला बीकानेर, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version