• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में संगिनी सुधा पढ़ा रहीं परिवार नियोजन का पाठ, कराईं 100 महिलाओं की नसबंदी

Writer D by Writer D
07/03/2022
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Interntional Women's Day

Interntional Women's Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। कभी दस्युओं की दहशत से सहमे पाठा क्षेत्र में अब परिवार नियोजन का शोर सुनाई दे रहा है। परिवार खुशहाल बनाने के लिए ग्रामीण महिलाएं भी आगे आकर जिम्मेदारी निभा रही हैं। दंपतियों व क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए आशा संगिनी सुधा (Sudha) पूरी शिद्दत से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं। पाठा क्षेत्र में इस साल 100 से ज्यादा महिला व एक पुरूष नसबंदी कराकर सुधा परिवार नियोजन का पाठ पढ़ा रही हैं।

नरैनी क्षेत्र के सढ़ा गांव की रहने वाली आशा संगिनी सुधा देवी ने वर्ष 2006 में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यभार संभाला था। अपना कार्य बेहतर ढ़ग से करने की वजह से उन्हें वर्ष 2013 में पदोन्नति मिली और आशा संगिनी बना दिया गया। संगिनी के तौर पर सुधा को 31 आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी दे दी गई। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा गांव दस्यु प्रभावित क्षेत्र के हैं। इन गांवों में डकैतों सबसे ज्यादा आंतक रहा है। जिससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित रहती थीं। यह ऐसे गांव हैं जहां पुलिस भी जाने से कतराती थी। लेकिन अब पाठा क्षेत्र के गांवों में परिवार नियोजन पाठ पढ़ाया जा रहा है।

सुधा ने बताया कि अपनी आशा कार्यकर्ता के साथ इस साल इन गांवों में 100 से ज्यादा महिलाओं को प्रेरित कर नसबंदी करवा चुकी हैं। इसमें 18 महिलाओं की नसंबदी सिर्फ उसने ही करवाई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संवेदना संस्था ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव का कहना है कि दस्यु प्रभावित गांव होने से स्वास्थ्य सेवाओं को संचालन नहीं हो पाया। लेकिन अब ग्राम स्तर पर मिलने वाली सभी सेवाएं ग्रामीणों को बेहतर ढ़ग से दी जा रही हैं। आशा संगिनी सुधा की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि यहां ग्रामीण छोटे परिवार के महत्व को समझ पाए। परिवार नियोजन के संसाधनों को अपना रहे हैं।

पुरूषों को भी किया प्रेरित, एक हुई नसबंदी

आशा संगिनी सुधा बताती हैं कि महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करना बहुत मुश्किल है। लेकिन कई पुरूष बात को समझकर परिवार नियोजन के अस्थाई संसाधन अपना रहे हैं। बघेलाबारी गांव में इस साल एक पुरूष ने आगे आकर नसबंदी करवाई है। उन्होंने बताया कि बघोलन गांव जहां एसटीएफ जवानों को चलती वैन में गोलियां बरसा कर शहीद कर दिया गया था, वहां इस साल सबसे ज्यादा 8 महिला नसबंदी हुई हैं।

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में यह गांव हैं शामिल

आशा संगिनी सुधा ने बताया कि उस पर 31 आशा कार्यकर्ताओं का जिम्मा है। सढ़ा, रक्सी, मूड़ी, गोरेमऊ, छतैनी, महुई, कुलसारी, कल्यानपुर, खेरिया गांवों की आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचा रही हैं। इसके अलावा दस्यु प्रभावित क्षेत्र के बघेलाबरी, डढ़वामानपुर, कुरूहूं, बघोलन, बरछा डड़िया, संग्रामपुर गांव उनके क्षेत्र में शामिल हैं।

Tags: banda newsInterntional Women's DayInterntional Women's Day 2022up news
Previous Post

सपा-भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुआ पथराव

Next Post

शशिकांत ने ग्रहण किया प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का कार्यभार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post

शशिकांत ने ग्रहण किया प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का कार्यभार

यह भी पढ़ें

Stubble

पराली प्रबंधन के लिए योगी सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर

22/03/2024

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने माँ के नक़्शे कदम चल अभिनय को चुना करियर

07/05/2022
छपरा कचहरी-गोमतीनगर ट्रेन Chhapra Kachari-Gomtinagar train

छपरा कचहरी-गोमतीनगर ट्रेन चलेगी 27 जनवरी से, देखें समय-सारिणी

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version