• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : राजस्थान ने पंजाब का विजय रथ रोका, KXIP को मिली सातवीं हार

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
IPL 2020

राजस्थान रॉयल्स ने मैच जीता

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टोक्स के 50, संजू सैमसन के 48 ,कप्तान स्टीवन स्मिथ के नाबाद 31 और जोस बटलर के नाबाद 22 रनों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से हराकर आईपीएल की प्लेऑफ रेस को रोमांचक बना दिया।

पंजाब ने यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल की आठ छक्कों से सजी 99 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 185 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन राजस्थान ने बेहतरीन अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया और 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखने वाली जीत हासिल कर ली।

राजस्थान की 13 मैचों में यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गया है। हालांकि राजस्थान को अपना आखिरी मैच जीतना है और 14 अंकों पर समीकरण को देखना है। दूसरी तरफ पंजाब को लगातार पांच दर्ज करने के बाद हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की 13 मैचों में यह सातवीं हार है लेकिन वह 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब के साथ भी आखिरी मैच में राजस्थान जैसी स्थिति है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किन दो खिलाड़ियों की वजह से मिली जीत : डेविड वॉर्नर

मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने ठोस शुरुआत की। रोबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़ डाले। स्टोक्स अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आउट हुए। स्टोक्स ने 26 गेंदों पर 50 रन में छह चौके और तीन छक्के लगाए। उथप्पा 23 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के के सहारे 30 रन बनाकर टीम के 111 के स्कोर पर मुरुगन अश्विन की गेंद पर आउट हुए।

शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन बेहतरीन शॉट्स लगा रहे थे लेकिन कप्तान स्टीवन स्मिथ की कॉल पर वह सिंगल के लिए भागे और स्थानापन्न खिलाड़ी जगदीश सुचीत के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। सैमसन ने 25 गेंदों पर 48 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

डीरेका का नाम अब बनारस रेल-इंजन कारखाना होगा, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश

सैमसन का विकेट 145 के स्कोर पर गिरा और अब मुकाबला रोमांचक नजर आने लगा था लेकिन नए बल्लेबाज जोस बटलर ने क्रिस जॉर्डन की गेंद पर शानदार छक्का लगाया जबकि स्मिथ ने 17वें ओवरमें मोहम्मद शमी की पहली दो गेंदों पर लगातार चौके जड़ दिया। राजस्थान की स्थिति अब मजबूत नजर आने लगी थी।

बटलर ने इस ओवर की चौथी गेंद को लेग साइड में चौके के लिए निकाल दिया। बटलर ने आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ दिया। शमी के इस ओवर में 19 रन पड़े और मैच का पलड़ा राजस्थान की तरफ झुक गया। बटलर ने जॉर्डन के अगले ओवर में छक्का मारा और राजस्थान ने 15 गेंद शेष रहते मैच समाप्त कर दिया। स्मिथ ने 20 गेंदों पर नाबाद 31 रन में पांच चौके लगाए जबकि बटलर ने मात्र 11 गेंदों पर नाबाद 22 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए।

इससे पहले 41 वर्षीय गेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और 63 गेंदों पर 99 रन की आतिशी पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाए। गेल ने इन आठ छक्कों से टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की शानदार उपलब्धि हासिल कर ली। गेल के अब कुल 1001 छक्के हो गए हैं। वेस्ट इंडीज के गेल के बाद टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर वेस्ट इंडीज के ही कीरोन पोलार्ड हैं जिनके नाम 690 छक्के हैं।

गेल आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हुए और शतक बनाने से चूक गए। जोफ्रा आर्चर ने जैसे ही गेल को बोल्ड किया, गेल ने निराशा में अपना बल्ला मैदान में फेंक दिया। वह शतक पूरा करने के हकदार थे। गेल ने आर्चर की तीसरी गेंद पर छक्का मारा था लेकिन अगली गेंद पर आर्चर ने गेल का शिकार कर लिया। पवेलियन की तरफ निराश लौट रहे गेल से आर्चर ने हाथ मिलाया।

गेल ने पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की शानदार साझेदारी की। राहुल ने 41 गेंदों पर 46 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए। गेल ने फिर निकोलस पूरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। पूरन ने 10 गेंदों पर 22 रन में तीन छक्के लगाए।

ग्लेन मैक्सवेल छह और दीपक हुड्डा एक रन बनाकर नाबाद रहे। ओपनर मनदीप सिंह खाता खोले बिना आउट हुए। राजस्थान की तरफ से आर्चर ने 26 रन पर दो विकेट और बेन स्टोक्स ने 32 रन पर दो विकेट लिए।

Tags: cricket newsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyHyderabad's first winIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsKKR win the matchknight ridersknight riders vs rajasthan ridersLive IPL NewsLive Match Liverajasthan royalssports newsआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूल
Previous Post

प्रयागराज : सिपाही की हत्या में इनामी वांछित हत्यारोपी गिरफ्तार

Next Post

IPL 2020 : क्रिस गेल के 1000 छक्के पूरे, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
Next Post
chris gayle

IPL 2020 : क्रिस गेल के 1000 छक्के पूरे, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा, जानें सूतक काल के बारे में

04/12/2023
Baba Mahendranath Dham

सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महेंद्रनाथ धाम में भगदड़, दो महिलाओं की मौत

18/07/2022
karan

दिल्ली उच्च न्यायालय ने धर्मा प्रोडक्शन को भेजा समन, करण जोहर की बढ़ी मुश्किलें

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version