• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : क्रिस गेल के 1000 छक्के पूरे, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
chris gayle

क्रिस गेल के 1000 छक्के पूरे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आठ छक्कों से सजी अपनी 99 रन की पारी के दौरान टी-20 में 1000 छक्के पूरे करने की अद्भुत उपलब्धि हासिल कर ली और उनकी इस पारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 20 ओवर में चार विकेट पर 185 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

41 वर्षीय गेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और 63 गेंदों पर 99 रन की आतिशी पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाए। गेल ने इन आठ छक्कों से टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की शानदार उपलब्धि हासिल कर ली। गेल के अब कुल 1001 छक्के हो गए हैं। वेस्ट इंडीज के गेल के बाद टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर वेस्ट इंडीज के ही कीरोन पोलार्ड हैं जिनके नाम 690 छक्के हैं।

IPL 2020 : राजस्थान ने पंजाब का विजय रथ रोका, KXIP को मिली सातवीं हार

गेल आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हुए और शतक बनाने से चूक गए। जोफ्रा आर्चर ने जैसे ही गेल को बोल्ड किया, गेल ने निराशा में अपना बल्ला मैदान में फेंक दिया। वह शतक पूरा करने के हकदार थे। गेल ने आर्चर की तीसरी गेंद पर छक्का मारा था लेकिन अगली गेंद पर आर्चर ने गेल का शिकार कर लिया। पवेलियन की तरफ निराश लौट रहे गेल से आर्चर ने हाथ मिलाया।

गेल ने पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की शानदार साझेदारी की। राहुल ने 41 गेंदों पर 46 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए। गेल ने फिर निकोलस पूरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। पूरन ने 10 गेंदों पर 22 रन में तीन छक्के लगाए।

ग्लेन मैक्सवेल छह और दीपक हुड्डा एक रन बनाकर नाबाद रहे। ओपनर मनदीप सिंह खाता खोले बिना आउट हुए। राजस्थान की तरफ से आर्चर ने 26 रन पर दो विकेट और बेन स्टोक्स ने 32 रन पर दो विकेट लिए।

Tags: cricket newsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match Liverajasthan royalssports newsआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूल
Previous Post

IPL 2020 : राजस्थान ने पंजाब का विजय रथ रोका, KXIP को मिली सातवीं हार

Next Post

फतवे और इनामात गलत कट्टरपंथी इस्लाम को दर्शाता है : रिजवी

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
Next Post

फतवे और इनामात गलत कट्टरपंथी इस्लाम को दर्शाता है : रिजवी

यह भी पढ़ें

Saphala Ekadashi

कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत, जानें डेट एवं पूजा की विधि

10/12/2025
Arrested

सेना का जवान निकला अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने वाला

29/06/2022

करवा चौथ में निर्जला व्रत रखती है महिलाएं, जानें चंद्रोदय का समय

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version