• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्धव सरकार ने घटाई फडणवीस और राज ठाकरे की सुरक्षा, बीजेपी आग बबूला

Desk by Desk
10/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में कटौती का आदेश जारी किया है। बता दें कि फडणवीस के अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की सुरक्षा भी घटाई गई है। उद्धव ठाकरे सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

बता दें कि ये कदम महाराष्ट्र सरकार की ओर से सुरक्षा की नियमित समीक्षा के बाद उठाया गया है। नई व्यवस्था के मुताबिक फडणवीस की सुरक्षा Z+ से घटाकर Y+ कर दी गई है। फडणवीस के सुरक्षा काफिले से एक बुलेट प्रूफ वाहन को हटा लिया गया है। फडणवीस की पत्नी अमृता के सुरक्षा कवर को भी Y+ से घटाकर X कर दिया गया है।

इनके अलावा मुख्यमंत्री के चचेरे भाई और एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे को भी अब Z की जगह Y+ सुरक्षा कवर मिलेगा। फडणवीस और राज ठाकरे के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व सीएम और बीजेपी सांसद नारायण राणे की Y+ सुरक्षा को भी घटा दिया गया है। जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है, उनमें प्रवीण दारेकर और प्रसाद लाल जैसे बीजेपी नेताओं के भी नाम शामिल हैं।

जमुना झील और मोतीझील को बचाने की लड़ाई हुई तेज

उद्धव ठाकरे सरकार के फैसले की बीजेपी विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने तीखी आलोचना की है और इसे बदले की राजनीति के तहत उठाया कदम बताया है। कदम ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सुरक्षा कवर जारी रहने के हक में होने के बावजूद ये कदम उठाया गया है। बीजेपी नेताओं का सुरक्षा कवर घटाने के पीछे क्या वजह है? सरकार हमारी आवाजों को शांत करना चाहती है। हमारे नेताओं ने सरकार की कई मोर्चों पर नाकामियों को उजागर किया है, लेकिन वो हमारी आवाज को इस तरह नहीं दबा सकते, हम उन्हें बेनकाब करना जारी रखेंगे।

 

Tags: BJP firesFadnavisRaj ThackerayUddhavUddhav Governmentउद्धव सरकार ने घटाई फडणवीस की सुरक्षा
Previous Post

वाराणसी : भाजपा के पूर्व विधायक पर छेड़खानी का आरोप, पिटाई का वीडियो वायरल

Next Post

भूमाफियाओं की छातियों पर चल रहे हैं बुलडोजर, उनके रहनुमाओं को हो रही है परेशानी: सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

भूमाफियाओं की छातियों पर चल रहे हैं बुलडोजर, उनके रहनुमाओं को हो रही है परेशानी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Farmers protest

फिर दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, जानें कौन सी मांग रह गई अधूरी

13/03/2023
CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का होता है समाधान: सीएम योगी

15/12/2024
CM Yogi

महिला विरोधी हैं कांग्रेस व सपा के कारनामे : मुख्यमंत्री

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version