• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल की आंधी में उड़ा KKR, हैदराबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक

Writer D by Writer D
15/04/2022
in खेल
0
SRH

SRH

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। राहुल त्रिपाठी (71) और एडन मारक्रम (नाबाद 68 ) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को शुक्रवार को यहां 2022 आईपीएल (IPL 2022) के 25वें मैच में एकतरफा अंदाज में सात विकेट से करारी शिकस्त टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी की।

कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि हैदराबाद ने 13 गेंद शेष रहते 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बनाकर पांच मैचों में लगातार तीसरी जीत हासिल की जबकि कोलकाता को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। राहुल ने 37 गेंदों पर 71 रन में चार चौके और छह छक्के लगाए। मारक्रम ने 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन के विकेट पॉवरप्ले में गंवा दिए। अभिषेक ने तीन और विलियम्सन ने 17 रन बनाये। दो विकेट 39 रन पर गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला। राहुल ने कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनरों को नहीं बख्शा। राहुल ने वरुण चक्रवर्ती के ओवर में दो छक्कों सहित 18 रन बटोरे। उन्होंने सुनील नारायण के ओवर में छक्का जड़ने सहित कुल 10 रन बटोरे। 13 ओवर में हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 113 रन हो गया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2022 का फाइनल मैच

राहुल की तरह एडन मारक्रम ने भी हाथ खोलते हुए उमेश यादव के पारी के 14वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन चौके मारे। अगले ओवर में राहुल ने आंद्रे रसेल की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर वह बॉउंड्री के पास वेंकटेश अय्यर के हाथों लपके गए। राहुल का विकेट 133 के स्कोर पर गिरा। राहुल ने 37 गेंदों पर 71 रन में चार चौके और छह छक्के लगाए।

राहुल के आउट होने के बाद मारक्रम ने चक्रवर्ती की गेंदों पर चौका और छक्का मारा। अब आखिरी चार ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए थे 23 रन। मारक्रम ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मारक्रम ने पैट कमिंस पर लगातार गेंदों पर चौका और दो छक्के जड़ दिए और मैच 18वें ओवर में निपटा दिया।

Tags: cricket newsIPLipl 2022sports news
Previous Post

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2022 का फाइनल मैच

Next Post

विवाहिता के अपहरण मामले में केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
Case Filed

विवाहिता के अपहरण मामले में केस दर्ज

यह भी पढ़ें

Anmol Bishnoi

अमेरिका ने अनमोल बिश्नोई को लेकर दिया बड़ा अपडेट, मुंबई पुलिस ने शुरू की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

02/11/2024
Mithali

इंग्लैंड से हार के बाद मिताली ने बताया कहां हुई गलती

16/03/2022
swatantra dev

पहले गुंडे इत्र छिड़कते थे, अब जेल से बाहर निकलने को डरते है : स्वतंत्र देव

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version