• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

48 घंटे के अंदर ईरान करेगा इस देश पर हमला, अलर्ट पर अमेरिकी सेना

Writer D by Writer D
02/11/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Iran

Iran

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सऊदी अरब या किसी अन्य खाड़ी देश पर ईरान (Iran) जल्द ही हमला कर सकता है। अमेरिका और सऊदी अरब ने ऐसी खुफिया जानकारी साझा की है। इस जानकारी के मिलते ही सऊदी अरब और अमेरिका समेत अन्य कई क्षेत्रीय देशों की सेना हाई अलर्ट पर है। खुफिया जानकारी में कहा गया है कि हिजाब प्रदर्शन की ओर से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ईरान हमले की तैयारी कर रहा है।

वहीं न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट की मानें तो ईरान सऊदी अरब पर यह हमला अगले 48 घंटों में ही कर सकता है। इंटेलिजेंस इनपुट की पुष्टि करने वाले एक अधिकारी ने एपी से बताया कि ईरान जल्द से जल्द 48 घंटों के अंदर ही अटैक कर सकता है।

हालांकि, यूएस की रक्षा खुफिया एजेंसी पेंटागन के एक प्रवक्ता ने सऊदी अरब समेत अन्य देशों में अलर्ट की बात को खारिज कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार सऊदी अरब के संपर्क में है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी यह बात कही। नेड प्राइस ने कहा कि इस मामले में अमेरिका चिंतित है। नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका सैन्य, कूटनीतिक और इंटेलिजेंस के जरिए सऊदी अरब के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ ऐसा हुआ तो क्षेत्र में अपने और सहयोगियों के हितों की रक्षा करने के लिए एक्शन लेने में पीछे नहीं हटेंगे।

सऊदी अरब और अमेरिका में भी सबकुछ ठीक नहीं !

ईरान (Iran) की ओर से हमले की प्लानिंग की जानकारी ऐसी समय पर आई है, जब अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्तों में खटास बनी हुई है। दरअसल, अमेरिका में मिड टर्म चुनाव आने वाले हैं। चुनाव से पहले ही सऊदी अरब के दबदबे वाले ओपेक प्लस संगठन ने तेल उत्पादन की कटौती का फैसला ले लिया। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन किसी भी सूरत में ऐसा नहीं चाहते थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई थी। अमेरिका की ओर से कहा गया था कि अब सऊदी अरब के साथ अपने रिश्तों पर पुर्नविचार करने का समय आ गया है।

स्पेस में Porn फिल्म शूट करना चाहते है जॉनी सिन्स, Elon Musk के लिए कही ये बात

हालांकि, सऊदी अरब ने अमेरिका की तीखी टिप्पणी के बाद सफाई देते हुए कहा था कि यह फैसला पूरी तरह आर्थिक संबंधित था। सऊदी की ओर से कहा गया था कि इस फैसले के पीछे किसी भी तरह का राजनीतिक वजह नहीं थी।

Tags: # world newsamericainternational NewsIransaudi arab
Previous Post

स्पेस में Porn फिल्म शूट करना चाहते है जॉनी सिन्स, Elon Musk के लिए कही ये बात

Next Post

यहां खुला देश का पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

जनसेवा से दिन की शुरुआत, फिर कार्यकर्ता का दायित्व निभाने प. बंगाल निकले सीएम

27/04/2026
Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखी खास चिट्ठी

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Next Post
mahila mohalla clinic

यहां खुला देश का पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

यह भी पढ़ें

Maneka Gandhi

TMC में शामिल होंगे मेनका गांधी और वरुण, राजनीति गलियारे में अटकलें तेज

21/07/2022
Coconut Chutney

घर में बनाएं नारियल की चटनी, मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

11/08/2024
CA Foundation Result

IBPS SO रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक

25/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version