• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां खुला देश का पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

Writer D by Writer D
02/11/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
mahila mohalla clinic

mahila mohalla clinic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आज देश का पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक (Mahila Mohalla Clinic) लॉन्च कर दिया है। यहां गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग से जुड़ी सभी तरह की दवाइयां, टेस्ट और अल्ट्रासाउंड मुफ्त होगा। ये क्लीनिक पूरी तरह से महिलाओं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आज अपनी विधानसभा नई दिल्ली में पहले महिला मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया।

बता दें कि इससे पहले पूरी दिल्ली में 521 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं। जिसमें महिला और पुरुषों दोनों को ही मुफ्त इलाज दिया जाता है। अब इन्हें मिलाकर 525 मोहल्ला क्लीनिक हो जाएंगे।

ऐसा है महिला मोहल्ला क्लीनिक (Mahila Mohalla Clinic)

इस महिला मोहल्ला क्लीनिक (Mahila Mohalla Clinic) में सबसे पहले वेटिंग एरिया बनाया गया है, जहां महिलाओं के बैठने की व्यवस्था है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एंट्री करनी होगी और इसके बगल में डॉक्टर का रूम मौजूद हैं। डॉक्टर के रूम के सामने ही मेडिसिन डेस्क मौजूद है।

‘महिला मोहल्ला क्लीनिक’ (Mahila Mohalla Clinic) में मिलेंगी ये सुविधाएं

गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग से जुड़े सभी तरह के टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और दवाइयां फ्री होंगी।

12 साल से कम उम्र के बच्चों का भी टेस्ट और दवाइयां फ्री होंगे।

सभी महिलाओं का रिकॉर्ड डिजिटल रखा जाएगा।

यह महिला मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से एयर कंडीशंड होगा।

महिला मोहल्ला क्लीनिक को सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी से कैद किया गया है।

इस महिला मोहल्ला क्लीनिक में पूरा स्टाफ महिलाओं का ही होगा।

महिलाएं अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में भी डॉक्टर से चर्चा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च के दौरान कहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े अस्पताल तो बहुत हैं, जहां छोटी-छोटी बीमारियों के लिए लोगों को दौड़ना पड़ता था। अब प्राइमरी हेल्थ केयर के लिए मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन कई में जेंट्स डॉक्टर हैं जहां महिलाएं अपनी समस्याएं नहीं बता पातीं। आज चार महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं। फर्स्ट फेज में 100 ऐसे क्लीनिक खोले जाएंगे। यहां महिलाओं और 12 साल तक के बच्चों का इलाज होगा।

48 घंटे के अंदर ईरान करेगा इस देश पर हमला, अलर्ट पर अमेरिकी सेना

आगे केजरीवाल ने कहा कि महिला मोहल्ला क्लीनिक में सरकारी डॉक्टर हों ऐसा जरूरी नहीं है, यहां हम प्रति पेशेंट के हिसाब से डॉक्टर को पेमेंट करते हैं। क्लीनिक में सभी मेडिकल स्टाफ महिला ही होंगीं। 231 टेस्ट फ्री होंगे, महिलाओं और छोटे बच्चों की सभी बीमारियों का इलाज होगा।

Tags: delhi newsmahila mohalla clinicNational news
Previous Post

48 घंटे के अंदर ईरान करेगा इस देश पर हमला, अलर्ट पर अमेरिकी सेना

Next Post

अब प्रधानाचार्य बताएंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र की महत्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Mission Niramaya:

अब प्रधानाचार्य बताएंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र की महत्ता

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Black Grapes

इन अंगूरों के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे

12/08/2023
Aloo Kurma

फटाफट तैयार हो जाती है ये डिश, स्वाद में भी है लाजवाब

06/09/2025
Filmmaker harvey winstein

अमेरिका के मशहूर फिल्म निर्माता विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न के छह नये आरोप

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version