• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परीक्षा पुस्तिका में ‘जय श्री राम’ लिखने वाले पास, RTI में खुलासे के बाद प्रोफेसर पर एक्शन

Writer D by Writer D
25/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Veer Bahadur Singh Purvanchal University

Veer Bahadur Singh Purvanchal University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (Veer Bahadur Singh Purvanchal University) में फार्मेसी प्रथम वर्ष के उन चार छात्रों को भी 56 प्रतिशत अंक देकर पास कर दिया गया था, जिन्होंने कॉपियों में जय श्रीराम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम लिखें थें।

विवि के पूर्व छात्र दिव्यांशु सिंह के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद मामला प्रकाश में आया था। गत सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा समिति की बैठक में मामले में दो शिक्षक डॉ. आशुतोष गुप्ता और डॉ. विनय वर्मा दोषी करार दिए गए। इनके खिलाफ राजभवन पत्र भेजा जाएगा। जल्द ही इन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (Veer Bahadur Singh Purvanchal University)  की ओर से संचालित डी फार्मा पाठ्यक्रम के प्रथम व दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा में सही जवाब न देने पर भी पास करने का मामला सामने आया था। विवि के पूर्व छात्र दिव्यांशु सिंह ने इस मामले में सूचना के अधिकार के तहत विवि से जानकारी मांगी थी। छात्र ने तीन अगस्त 2023 को डी फार्मा के प्रथम वर्ष के 18 छात्रों के रोल नंबर उपलब्ध कराते हुए कॉपियां निकलवाकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की थी।

विश्वविद्यालय (Veer Bahadur Singh Purvanchal University) ने छात्र को 58 कॉपियों की प्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा, लेकिन सिर्फ 42 कॉपियां ही उपलब्ध कराईं। बार कोड संख्या 4149113 की कॉपी में छात्र ने लिखा था- जय श्री राम पास हो जाएं। इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या आदि खिलाड़ियों के नाम लिखे थे। इस छात्र को 75 में से 42 अंक देकर पास किया गया था, जो कि 56 फीसदी अंक हैं। ऐसा ही बार कोड 4149154, 4149158, 4149217 की कॉपियों में भी मिला। इन छात्रों को भी पास कर दिया गया था।

JEE Mains रिजल्ट घोषित, नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर

छात्र ने राजभवन भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि एक प्रोफेसर ने पैसे लेकर छात्रों को पास किया है। इसका वीडियो भी वायरल है। पूर्व छात्र ने सभी शिकायतों को शपथ पत्र के साथ राजभवन में भेजा था। राजभवन ने संज्ञान लेते हुए 21 दिसंबर 2023 को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। विश्वविद्यालय ने जांच समिति का गठन कर जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। राजभवन को भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों को 80 में से 50 से अधिक अंक प्रदान किए गए थे। जब इनका पुनर्मूल्यांकन कराया गया तो दोनों बाह्य परीक्षकों ने शून्य अंक प्रदान किए। आठ माह बाद जांच समिति की रिपोर्ट परीक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस पर समिति ने शिकायत सही पाई।

पूर्व छात्र दिव्यांशु ने आरटीआई के माध्यम से विश्वविद्यालय (Veer Bahadur Singh Purvanchal University) के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पर नियमों की अवहेलना का आरोप लगाया। दरअसल विश्वविद्यालय के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह तथा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान के कुछ प्रोफेसर ने स्पेशल बैक परीक्षा कराई। नियमावली के अनुसार स्पेशल बैक परीक्षा सिर्फ दो विषय में ही कराई जा सकती है, जबकि सभी पेपरों की परीक्षा कराई गई।

Tags: Jaunpur newsup newsVeer Bahadur Singh Purvanchal University
Previous Post

अलका राय, पूजा-जया पाल के मंगलसूत्र का हिसाब दे सपाः सीएम योगी

Next Post

तेलंगाना पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Next Post
CM Dhami reached Telangana

तेलंगाना पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

स्वामी अड़गड़ानंद कोरोना पॉजिटिव Swami Adgadanand Corona positive

स्वामी अड़गड़ानंद कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री योगी ने फोन कर जाना हाल

05/09/2020
ganesh jayanti

आज है गणेश जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पढ़ें ये कथा

15/02/2021
CM Bhajanlal Sharma

अमेरिका के उपराष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

19/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version