• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ITBP में इन पदों पर निकली नौकरी

Writer D by Writer D
16/07/2024
in शिक्षा
0
ITBP

ITBP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

10वीं पास युवाओं के लिए बहुत की काम की खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हाईस्कूल पास अभ्यर्थियों के लिए कांस्टेबल ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 अगस्त है। कैंडिडेट निर्धारित डेट से ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ITBP दर्जी के 18 और मोची के 33 सहित कुल 51 खाली पदों को भरेगा। वहीं 10 फीसदी पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अभ्यर्थी अप्लाई करने से पहले जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को जरूर पढ़े। आइए जानते हैं कि किस उम्र तक के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और चयन कैसे किया जाएगा।

योग्यता: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य हैं। साथ ही आईटीआई का वैलिड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। कैंडिडेट को संबंधित ट्रेड में काम करने का दो साल तक का अनुभव भी होना चाहिए। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से दो साल का डिप्लोमा पूरा करने वाले अभ्यर्थी की अप्लाई कर सकते हैं।

उम्र: अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से कम या 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं। वहीं महिला, एससी, एसटी वर्ग के आवेदकों को एप्लीकेशन फीस के भुगतान के छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होगी। पीएसटी, पीईटी, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और डाक्टूमेंट्स वेरिफिकेशन। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी जैसे विषयों और ट्रेड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी सफल आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

Tags: ITBP RecruitmentITBP vacancy
Previous Post

वीर जवानों के नाम मुख्यमंत्री धामी ने लगाए पौधे, 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Next Post

IAS पूजा खेडकर की रद्द की गई ट्रेनिंग, वापस बुलाई गईं एकेडमी से

Writer D

Writer D

Related Posts

bank of baroda
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

28/03/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की शुरुआत, 2 लाख छात्रों को मिलेगा भविष्य का आधार

26/03/2026
Rojgar Mela
शिक्षा

उत्तराखंड में नौकरी की बौछार: नामी कंपनियां देंगी रोजगार, जानें पूरी डिटेल्स

26/03/2026
Rajasthan Board 10th Result
Main Slider

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

24/03/2026
UPTET
Main Slider

UPTET-2026 का ऐलान, जुलाई में तीन दिन होगी परीक्षा

20/03/2026
Next Post
IAS Pooja

IAS पूजा खेडकर की रद्द की गई ट्रेनिंग, वापस बुलाई गईं एकेडमी से

यह भी पढ़ें

diet

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, तो इसे शामिल करें अपनी डाइट में

19/10/2021
cm dhami

आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा: सीएम धामी

09/08/2022
myanmar earthquake

म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, मलबे में तब्दील हुई 60 मस्जिदें

31/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version