• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
09/08/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली-प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

टपकेश्वर महादेव जैसा ऐतिहासिक मंदिर उत्तराखंड में है: पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने और 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, इसका लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाए।

आजादी का अमृत महोत्सव बना जन-जन का अभियान: धामी

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एस.एस.पी दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

Tags: Amrit Mahotsavcm dhamihar ghar tirangaNational newsUttarakhand News
Previous Post

आजादी का अमृत महोत्सव बना जन-जन का अभियान: धामी

Next Post

नोटबंदी के बहाने सरकार ने सबका रुपया छीन लिया: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
पंजाब

पंजाब की तीर्थ यात्रा स्कीम से 5.10 लाख श्रद्धालुओं को लाभ

18/09/2026
Main Slider

CM Dhami ने 100 ट्रेकिंग रूट्स के सर्वेक्षण दल को किया रवाना

18/09/2026
Main Slider

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

18/09/2026
उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

नोटबंदी के बहाने सरकार ने सबका रुपया छीन लिया: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Manu Bhaker

Paris Olympics: मनु भास्कर ने किया कमाल, एयर पिस्टल फाइनल में बनाई जगह

27/07/2024

राजकुमार ने इस तरह किया पत्रलेखा को प्रपोज, प्री-वेडिंग वीडियो वायरल

14/11/2021
CM Dhami

विकास के साथ पर्यावरण संतुलन पर विशेष ध्यान: मुख्यमंत्री

10/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version