• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सम्मेद शिखर प्रोटेस्ट: एक और जैन मुनि ने त्यागे प्राण, आज दी जाएगी समाधि

Writer D by Writer D
06/01/2023
in राष्ट्रीय, राजस्थान
0
Sammed Shikhar Protest

Sammed Shikhar Protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। सम्मेद शिखर ( Sammed Shikhar) को पर्यटन स्थल घोषित का मुद्दा बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में विरोध हो रहे हैं और कई जैन मुनि अनशन ( Sammed Shikhar Protest) पर बैठे हैं। जयपुर में अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि ने अपना प्राण त्याग दिया है। देर रात मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। सम्मेद शिखर को लेकर पिछले चार दिनों में दो जैन मुनियों ने अपने देह त्याग दिए। इससे पहले जैन मुनि सुज्ञेय सागर ने अपने प्राण त्याग दिए थे।

हालांकि, कल ही केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखर (Sammed Shikhar) को पर्यटन स्थल बनाने के फैसले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। इसके साथ ही इस मसले पर एक कमेटी भी बनाई गई है। केंद्र ने झारखंड सरकार से इस मुद्दे पर जरूरी कदम उठाने को भी कहा है। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के फैसले से जैन समाज काफी नाराज चल रहा था।

आज दी जाएगी समाधि

जयपुर के सांगानेर स्थिति संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य सागर महाराज के ही शिष्य मुनि समर्थ सागर अमरण अनशन कर रहे थे। इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेय सागर ने 3 दिसंबर मंगलवार को प्राण त्यागे थे। मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज प्रवास पर हैं और सानिध्य में ही मुनि समर्थ सागर को जैन रीति रिवाजों साथ आज समाधि दी गई।

समर्थ सागर महाराज की यात्रा संघी जी मंदिर से विद्याधर नगर पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। लोगों का कहना है कि जैन मुनि समर्थ सागर के सम्मेद शिखर को बचाने के लिए लिए दिए गए इस बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

क्यों हो रहा है विरोध?

देश की आबादी में 0.4 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाला जैन समाज झारखंड सरकार के उस फैसले से नाराज था, जिसमें तीर्थस्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने की बात कही गई थी। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि दिल्ली, जयपुर और भोपाल तक प्रदर्शन हो रहा था।

सम्मेद शिखर (Sammed Shikhar) इतना अहम क्यों?

जैन धर्म की तीर्थस्थल सम्मेद शिखर झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित है। इस पहाड़ी का नाम जैनों के 23वें तीर्थांकर पारसनाथ के नाम पर पड़ा है। ये झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। माना जाता है कि जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थांकरों ने यहीं निर्वाण लिया था, इसलिए ये जैनों के सबसे पवित्र स्थल में से है।

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 228 नए मरीज

इस पहाड़ी पर टोक बने हुए हैं, जहां तीर्थांकरों के चरण मौजूद हैं। माना जाता है कि यहां कुछ मंदिर दो हजार साल से भी ज्यादा पुराने हैं। जैन धर्म को मानने वाले लोग हर साल सम्मेद शिखर की यात्रा करते हैं। लगभग 27 किलोमीटर लंबी ये यात्रा पैदल ही पूरी करनी होती है। मान्यता है कि जीवन में कम से कम एक बार यहां की यात्रा करनी चाहिए।

Tags: holy place sanned shikharjain holy placejaipur newsjharhkhandrajasthan newsSammed Shikhar Protest
Previous Post

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 228 नए मरीज

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स भी लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Car Blast
Main Slider

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

12/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

पति ने पत्नी व बेटी को आग लगाकर जान से मारने का किया प्रयास, डीएम दर्ज करवाई आनलाईन FIR

11/11/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे: सीएम

11/11/2025
Main Slider

उत्तराखण्ड: पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत मिले अवार्ड

11/11/2025
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

श्री गुरु तेग बहादुर पूरे विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक हैं: मुख्यमंत्री

11/11/2025
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स भी लुढ़का

यह भी पढ़ें

Zero Animal Zone

महाकुंभ-2025: जीरो एनिमल जोन बनेगा महाकुंभ क्षेत्र

25/10/2024
Hanuman Jayanti

जानें कब से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ माह, जरूर करें ये कार्य

13/05/2024
Inflation will reduce soon

जल्द कम होगी महंगाई, सप्लाई की दिक्कतों की वजह से बढ़ी है मुद्रास्फीति

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version